• 12.6.20

    बौद्ध संगीतियां

    बौद्ध संगीतियां-
    महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद बौद्ध संगीतियो का आयोजन किया गया जिसमें बुद्ध द्वारा दिए गए उपदेशों के संकलन,वाचन तथा अध्ययन आदि का कार्य किया जाता था। इन बौद्ध संगीतियो का विवरण इस प्रकार है-
    प्रथम बौद्ध संगीति-
    इसका आयोजन 483 ईसा पूर्व में महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण के तुरंत बाद किया गया।
    स्थान-(सप्तपर्णी गुफा)राजगृह, बिहार
    अध्यक्षता -महाकाश्यप
    शासनकाल- अजातशत्रु
    इस बौद्ध संगीति में बुद्ध के उपदेशों को सुत्तपिटक और विनय पिटक में अलग-अलग संकलित किया गया।
    द्वितीय बौद्ध संगीति-
    इसका आयोजन प्रथम बौद्ध संगीति के 100 वर्ष पश्चात 383 ईसा पूर्व में किया गया।
    स्थान-वैशाली
    अध्यक्षता - साबाकामी 
    शासनकाल - कालाशोक
    इस बौद्ध संगीति में भिक्षुओं में मतभेद के कारण स्थविर तथा महासंघिक में विभाजन।
    तृतीय बौद्ध संगीति-
    इसका आयोजन 251 ईसा पूर्व में किया गया,इस बौद्ध संगीति में अभिधम्मपिटक का संकलन हुआ।
    स्थान - पाटलिपुत्र 
    शासनकाल - अशोक 
    अध्यक्षता - मोग्गलिपुत्त तिस्स
    चतुर्थ बौद्ध संगीति-
    इस बौद्ध संगीति का आयोजन प्रथम शताब्दी ईस्वी में कश्मीर के कुंडलवन में किया गया।
    शासनकाल- कनिष्क
    अध्यक्षता - वसुमित्र
    इस बौद्ध संगीत में बौद्ध संघ का हीनयान और महायान दो संप्रदायों में विभाजन हो गया।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies