• 29.7.20

    29 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

                 29 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स
    चीनी ऐप्स
    1. सरकार ने 47 और चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
    2. इससे पूर्व भारत सरकार ने 29 जून को 59 पर प्रतिबंध लगाया था  tiktok ,Share it ,UC browser,cam scanner,like आदि सम्मिलित थे।
    3. इन प्रतिबंधित एप्स के डुप्लीकेट ऐप(क्लोन व लाइट वर्जन) अभी भी कार्य कर रहे थे इसलिए इन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
    4. भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, गोपनीयता, राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए आईटी एक्ट 2000 के तहत लगाया है।

    डी हैविलैंड
    1. हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थी जिनका पेरिस में 104 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
    2. यह 2 बार की ऑस्कर पुरस्कार विजेता थी।
    3. मूल रूप से यह जापान की थी।

    विश्व का सबसे बड़ा सौरऊर्जा संयंत्र
    1. विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबू धाबी में स्थापित किया जाएगा।
    2. इस संयंत्र की क्षमता 2 गीगावॉट होगी।

    डेयर टू ड्रीम 2.0 प्रतियोगिता
    1. पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल कलाम की 5वीं पुण्यतिथि पर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(DRDO) द्वारा किया गया।
    2. देश में स्टार्टअप्स और इन्नोवेटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए एक खुली प्रतियोगिता के रूप में इसको प्रारंभ किया गया है।
    3. विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा।
    4. विजेता स्टार्टअप को 10 लाख रुपये तथा व्यक्तिगत श्रेणी में 5 लाख रुपये प्रदान किये जाएंगे।

    BIS-Care
    1.यह एक मोबाइल ऐप है जिसे उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने लांच किया है।
    2. इस एप के माध्यम से उपभोक्ता ISI एवं Hallmark प्रमाणित उत्पादों की प्रमाणिकता की जाँच कर सकते हैं।
    3. इसके साथ ही eBIS पोर्टल MANAKONLINE.IN  का भी लोकार्पण किया गया जिस पर मानकीकरण की प्रक्रिया,शुद्धता जांच की विधि आदि के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण की प्रक्रिया दी है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies