• 15.9.20

    15 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                  15 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
                  
    राष्‍ट्रीय होम्‍योपैथी आयोग विधेयक-2020
    1. इस विधेयक को लोकसभा द्वारा पारित किया गया,इसे राज्य सभा द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका है। यह विधेयक होम्‍योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम 1973 का स्‍थान लेगा
    2. इसके तहत राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग की स्थापना की जाएगी यह आयोग अध्यक्ष सहित 20 सदस्यीय होगा।
    3. इस आयोग में होम्‍योपैथी शिक्षा बोर्ड के अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय होम्‍योपैथी संस्‍थान के महानिदेशक तथा होम्‍योपैथी के लिए चिकित्‍सा समीक्षा और रेटिंग बोर्ड के अध्‍यक्ष सदस्य के रूप में सम्मिलित होंगे साथ ही इसमें अन्य सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।
    4. इसका उद्देश्य होम्योपैथी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना तथा इसमें नियामकीय सुधारों को बढ़ावा देना है।
    राष्‍ट्रीय भारतीय चिकित्‍सा पद्धति आयोग विधेयक-2020
    1. इस विधेयक को भी लोकसभा द्वारा पारित कर दिया गया है,इसे राज्य सभा द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका है। यह विधेयक भारतीय चिकित्‍सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 का स्‍थान लेगा।
    2. इसके तहत राष्‍ट्रीय भारतीय चिकित्‍सा पद्धति आयोग का गठन किया जाएगा जो भारतीय चिकित्‍सा केंद्रीय परिषद का स्थान लेगा।
    3. इस आयोग में एक अध्यक्ष के अतिरिक्त आयुर्वेद बोर्ड के अध्‍यक्ष, यूनानी बोर्ड के अध्‍यक्ष, सिद्धा और सोवारिग्‍पा सहित 29 सदस्‍य शामिल होंगे।
    4. इस आयोग का मुख्य उद्देश्य उच्चस्तरीय चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा भारतीय चिकित्सा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

    श्री हरिवंश नारायण
    1. श्री हरिवंश को राज्‍यसभा का उपसभापति चुना गया।यह एनडीए के उम्मीदवार थे इनके विपक्ष में राजद के मनोज झा थे।
    2. हरिवंश जनता दल यूनाइटेड सांसद,सामाजिक कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार हैं।

     सेवा सप्‍ताह
    1. सेवा सप्ताह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा।
    2. यह सप्ताह भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच मनाया जाएगा।
    3. इसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नोएडा के छपरौली गांव से की।
    4. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता कल्याण,जागरूकता,वृक्षारोपण रक्तदान जैसे आदि सामाजिक कार्य करेंगे।

    हाइब्रिड डाटा वारफेयर
    1. चीन में हाइब्रिड डाटा के तहत भारत सहित कई देशों के महत्वपूर्ण लोगों के गोपनीय डाटा को चोरी किया है।
    2. चीनी कंपनी जाहनहुआ ने डिजिटल फुटप्रिंट,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के माध्यम से यह डाटा चोरी की है इसमें लगभग 10000 भारतीयों की गोपनीय जानकारी को चुराया गया है।

    अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020
    1. पुरूष सिंगल्स- यह खिताब ऑस्ट्रिया के डोमनिक थियम ने जर्मनी के अलेक्‍जेंडर जेवरेव को हराकर जीता। डोमिनिक थियम का पहला ग्रेंडस्‍लैम खिताब है। अमेरिकी ओपन के इतिहास में यह पहली बार है कि सिंगल्‍स फाइनल का फैसला टाई ब्रेकर के माध्यम से हुआ साथ ही यह भी पहली बार हुआ कि किसी खिलाड़ी ने प्रारंभिक दो सेट हारने के बाद मैच में वापसी कर खिताब जीत लिया
    2. महिला सिंगल्स- यह खिताब जापान की नाओमी ओसाका ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर जीता। यह ओसाका का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। ओसाका तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बन गई।
    3. पुरूष डबल्स- यह खिताब मेट पेविक तथा ब्रूनो सोअरेस ने जीता।
    4. महिला डबल्स- यह खिताब लौरा सीजमंद तथा वेरा ज़्वोनारेवा ने जीता।

    नोट:- अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है जिसकी शुरुआत 1881 में हुई तथा यह प्रत्येक वर्ष न्यूयॉर्क शहर में खेला जाता है। यह हार्डकोर पर खेला जाता है।

    योशिहिदे सुगा
    1. यह जापान के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाएंगे।
    2. यह इस पद पर शिंजो अबे का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में अपने पद से स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था।

    सबरूम शहर
    1. त्रिपुरा के सबरूम शहर में त्रिपुरा राज्य के पहले विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी।
    2. सबरूम त्रिपुरा के दक्षिण में स्थित बांग्लादेश की सीमा के नजदीक स्थित शहर है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies