• 19.9.20

    19 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                  19 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    ग्लोबल स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020
    1. यह इंडेक्स इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट ने सिंगापुर यूनिवर्सिटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के साथ मिलकर जारी किया है।
    2. इस इंडेक्स में प्रथम स्थान पर सिंगापुर, द्वितीय पर हेलिन्सकी(फिनलैंड) तथा तीसरे स्थान पर ज्यूरिख(स्विट्जरलैंड) रहा।
    3. इसमें शहर की समस्याओं को कम करने के लिए तकनीकी का क्या योगदान रहा इसका मूल्यांकन किया गया।
    4. इस इंडेक्स में हैदराबाद को 85वां स्थान, दिल्ली को 86वां तथा मुंबई को 93वां स्थान मिला।
    ThereIsHelp पहल
    आत्महत्याओं को रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नियंत्रण स्थापित करने के लिए ट्विटर द्वारा यह पहल शुरू की गई है।

    SDG के लिये सॉवरेन बॉन्ड
    1. सतत विकास लक्ष्यों के लिए सॉवरेन बॉन्ड जारी करने वाला दुनिया का पहला देश मेक्सिको बना।
    2. एसडीजी सॉवरेन बॉन्ड फ्रेमवर्क के तहत यही बांड जारी किया गया है जिसका प्रमुख उद्देश्य सतत विकास के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिए वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    नोट:- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व में गरीबी उन्मूलन,रोजगार, पर्यावरण,जल, शिक्षा, स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,ऊर्जा आदि उद्देश्यों की पूर्ति के लिये 17 सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिन्हें वर्ष 2030 तक पूरा करना है। 

    पीआर कृष्ण कुमार
    1. यह आयुर्वेद विशेषज्ञ थे जिनका कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
    2. यह अविनाशीलिंगम इंस्टीट्यूट फॉर होम साइंस एंड हायर एजुकेशन फॉर वीमन(कोयम्बटूर,तमिलनाडु) के चांसलर और आर्यवैद्य फार्मेसी के प्रबंध निदेशक थे।
    3. इन्हें पदमश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    ब्रूसेलोसिस
    1. यह एक बैक्टीरिया जनित बीमारी है जिसका प्रकोप चीन में बढ़ रहा है।
    2. चीन के गांसू प्रांत के लांझू में एक बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी से रिसाव के कारण यह बैक्टीरिया फैल गया।
    3. इसे माल्टा फीवर या मेडिटरेनियन फीवर भी कहा जाता है।
    4. यह पशुजन्य रोग है जिसका संक्रमण मनुष्य में भी हो जाता है।

    प्रथम निजी जेट टर्मिनल
    1. भारत का पहला निजी जेट टर्मिनल दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खोला गया है।
    2. यहां पर एकदिन में 150 जेट की आवाजाही की अनुमति होगी।

    उदित सिंघल
    1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा सतत विकास लक्ष्य 2020 की 17 युवाओं की सूची में दिल्ली के उदित सिंघल को भी शामिल किया गया।
    2. इनके द्वारा दिल्ली में "ग्लास टू सैंड" नामक संस्था बनाकर काँच से रेत बनाने का कार्य किया जा रहा है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies