• 27.10.20

    27 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   27 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

     भारत और अमेरिका के मध्य टू प्लस टू वार्ता
     1. 27 अक्टूबर 2020 को भारत और अमेरिका के बीच तीसरी टू प्लस टू मन्त्रिस्तरीय वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।
     2. इस वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के नेतृत्व वाले अमेरिकी शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।
     3. इस संवाद में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद,प्रोद्योगिकी विकास,निर्बाध आपूर्ति श्रंखला के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
    विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता(Employer) 2020
    हाल ही में  भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों की फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में एनटीपीसी(नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

    नो मास्क नो सर्विस
    1. हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से "नो मास्क नो सर्विस" अभियान चलाया है।
    2. इसके तहत बांग्लादेश सरकार ने निर्णय लिया है कि जो लोग मास्क नहीं पहनेंगे उन्हें कोई सेवा प्रदान नहीं की जाएगी।

    "लाइफ इन मिनिएचर" प्रोजेक्ट
    1. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में "लाइफ इन मिनिएचर" परियोजना का शुभारंभ किया है।
    2. इस परियोजना के तहत अब दर्शक म्यूजियम में लगी पेंटिंग्स को ऑनलाइन देख सकेंगे।

    जोगिंदर वार मेमोरियल
    1. अरुणाचल प्रदेश के बुम-ला में जोगिंदर वार मेमोरियल का उद्घाटन किया गया।
    2. जोगिंदर सिंह 1962 के भारत चीन युद्ध में कमांडिंग ऑफिसर थे जिन्हें बाद में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

    कबरताल आर्द्रभूमि
    1. कबरताल आर्द्रभूमि बिहार के बेगूसराय में स्थित है जिसे हाल ही में रामसर साइट के तहत सम्मिलित किया गया है।
    2. कबरताल एक ताजे पानी की झील है जो स्थानीय तथा प्रवासी पक्षियों का एक महत्वपूर्ण आकर्षण केंद्र है।
    3. भारत में अब कुल रामसर साइट्स की संख्या 39 हो गई है।
    4. कबरताल के साथ ही हाल ही में उत्तराखंड के आसन कंजर्वेशन रिजर्व को भी रामसर साइट के तहत सम्मिलित किया गया था।



    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies