• 4.10.20

    4 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   4 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    अटल सुरंग राष्ट्र को समर्पित
    1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल सुरंग का उद्घाटन किया गया।
    2. यह दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है जिसकी लंबाई 9.02 किमी है यह मनाली को लाहौल स्पीति घाटी से जोड़ती है। इससे लाहौल स्पीति घाटी में विकासात्मक गतिविधियां प्रारंभ हो सकेंगी।
    3. इससे मनाली से लेह जाने के लिए यात्रा समय 4 घण्टे कम हो जाएगा तथा इसके बीच की दूरी भी कम होगी। यह सुरंग सभी बहनों में खुली रहेगी जिससे यह सीमावर्ती क्षेत्र के लिये रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।
    ESG Funds
    1. ESG Funds वर्तमान में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। एक प्रकार के म्युचुअल फंड ही हैं जो "सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट" और "सोशल रिस्पांसबल इन्वेस्टमेंट" की बात करता है।
    ESG- Environment, Social, Governance
    2. ESG funds सबसे पहले ऐसी कंपनियों को शॉर्ट लिस्ट करता है जो पर्यावरण,सामाजिक और गवर्नेंस के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हो या कार्य करने की संभावना हो और फिर उन कंपनियों में से अच्छा रिटर्न देने वाली कंपनी का चयन इन्वेस्टमेंट करने के लिए किया जाता है।
    3. ईएसजी फंडस को रेगुलेट "सेबी"करता है तथा पहला ईएसजी फंड "एसबीआई" द्वारा "मैग्नम इक्विटी ईएसजी फंड" नाम से जारी किया गया था।

    कनकलता बरूआ
    1. यह भारतीय तटरक्षक  पोत है जिसे हाल ही में कोलकाता(गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में) में तैनात किया गया है।
    2. यह पोत शक्तिशाली एवं ईंधन किफायती है जिसका प्रयोग प्लेटफार्म पेट्रोलिंग, तस्कर विरोधी, अवैध शिकार विरोधी और राहत अभियानों सहित कई कार्यों में किया जाएगा।

    शेर पूंछ मकाक(Lion tailed macaque)
    1. IUCN(International union for Conservation of Nature) की रेडडाटा लिस्ट में शेर पूंछ मकाक को छठवीं वार "Endangered" घोषित किया गया जिसका प्रमुख कारण इनके अधिवास में लगातार कमी होना है।
    2. Lion tailed macaque पश्चिमी घाट के वर्षावनों की स्थानिक प्रजाति है जो केरल,तमिलनाडु और कर्नाटक में मुख्य रूप से पाये जाते हैं।
    3. Lion tailed macaque पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनके द्वारा बीजों,फलों को दूसरे स्थानों पर पहुंचाया जाता है जिससे नए पौधों को उगने में मदद मिलती है।
    4. इन्हें भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम,1972 की अनुसूची 1 में सम्मिलित किया गया है।

    पथश्री अभियान
    1. यह अभियान पश्चिम बंगाल में प्रारंभ किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़कों की मरम्मत करना है इसके तहत 12000 किलोमीटर से अधिक की सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
    2. यह अभियान लोगों की शिकायत एवं मांग पर आधारित है "दीदी के बोलो" कार्यक्रम के तहत जनता ने जिन सड़कों को ठीक कराने के लिए शिकायत की थी उनकी मरम्मत इस अभियान के तहत की जाएगी।

    भारत और नीदरलैंड द्वारा "स्टेटमेंट आफ इंटेंट" पर हस्ताक्षर
    1. भारत के नीति आयोग और नई दिल्ली स्थित नीदरलैंड के दूतावास ने डीकार्बोनाइजेशन के समर्थन में स्टेटमेंट आफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।
    2. इससे दोनों देश ग्रीन व स्वच्छ ऊर्जा तथा जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रयासों में मदद कर ग्रीन इकोनामी के विकास को बढ़ावा देंगे।

    "बोंगो सागर" नौसैन्य अभ्यास
    1. भारत और बांग्लादेश के बीच 4- 5 अक्टूबर 2020 को बोंगो सागर नामक नौसैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।
    2. यह नौसैन्य अभ्यास बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जा रहा है यह बोंगो सागर नौसैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण है पहली बार यह वर्ष 2019 में आयोजित किया गया था।

    अलेक्जेंडर डी क्रू
    1. इन्हें बेल्जियम का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
    2. अलेक्जेंडर डी क्रू वर्तमान में बेल्जियम के वित्त मंत्री तथा उप प्रधानमंत्री थे।


     


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies