• 27.2.22

    हिंदी व्याकरण:- मुहावरे और उनके अर्थ---परीक्षा मे अक्सर पूछे जाने वाले मुहावरे

     ♦ परीक्षा मे अक्सर पूछे जाने वाले मुहावरे ♦




    मुहवरा - मुहावरे का अर्थ 

    • नाच नचाना – तंग करना
    • पेट में चूहे कूदना – बहुत जोरो की भूख लगना
    • पट्टी पढ़ाना – बुरी राय देना
    • पहाड़ टूट पड़ना – घोर विपत्ति आ पड़ना
    • पौ बारह होना – खूब लाभ होना
    • पांचों उँगलियाँ घी में – पुरे लाभ में
    • पगड़ी रखना – इज्जत बचाना
    • फूलना-फलना – कुलवान या धनवान होना
    • बरस पड़ना – किसी पर गुस्सा निकलना
    • बाँसों उछलना – बहुत ख़ुशी
    • बाजी मारना – जीतना या आगे निकल जाना
    • बट्टा लगाना – कलंक लगाना
    • बाजार गर्म होना – काम में तेजी
    • बाँछे खिलना – अत्यधिक प्रसन्न होना
    • भाड़े का टट्टू – पैसे का गुलाम
    • भीगी बिल्ली बनना – दबना याडर से दुबकना
    • मक्खियाँ मारना – बेकार बैठे रहना
    • मैदान मारना – लड़ाई जीतना
    • मोटा असामी – मालदार
    • मुट्ठी गर्म करना – घूस देना
    • रंग जमाना – धाक जमाना
    • रंग लाना – प्रभाव उत्पन्न करना
    • रंग बदलना – परिवर्तित होना
    • रास्ता देखना – इंतजार करना
    • रोंगटे खड़े होना – चकित या भयभीत होना
    • लकीर का फ़कीर होना – पुरानी प्रथाओं पर ही चलना
    • लोहा मानना – श्रेष्ठ समझना
    • लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि होना
    • श्रीगणेश करना – शुभारम्भ करना
    • सफ़ेद झूठ – सरासर झूठ
    • सार्ड हो जाना – डरना या मरना
    • सांप-छछूंदर की हालत होना – दुविधा में पड़ना
    • सिक्का जमाना – प्रभाव जमना
    • सवा सोलह आने सही – पूरी तरह सही होना
    • हाथ मलना – पछताना
    • हवा हो जाना – भाग जाना
    • हवा का रुख देखना – समय की गति पहचान कर काम करना
    • हुक्का पानी बंद करना – बिरादरी से निकाल देना
    • हथेली पर सरसों जमाना – जल्दबाजी करना
    • हाथ धो बैठना – गवा देना हाथ पीले करना
    • हाथ पैर मारना – काफी प्रयत्न करना
    • हाथ के तोते उड़ना – स्तब्ध होना
    • हथियार डाल देना – हार मान लेना


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies