EVS NCERT Important Questions: एनसीईआरटी कि किताबों से लिए गये पर्यायवरण विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न व् उनके उत्तर

Paryavaran ncert question for SHIKSHK BHARTI EXAM




 

1. लिंग- हू- फेन किस देश का पकवान है? महत्वपूर्ण है  

उत्तर-  हांगकांग का 

2. ब्रेल लिपि की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी? 

 उत्तर-  लुई ब्रेल ने  

3. ब्रेल लिपि में कितने बिंदु होते हैं? 

 उत्तर- 6  

4. किस राज्य में घर बारिश के चलते जमीन से 10 से 12 फुट ऊंचे बने होते हैं? 

 उत्तर- असम 

5. जम्मू कश्मीर में चाय को क्या कहा जाता है? 

उत्तर-  काहवा 

6. वल्लम क्या है? 

 उत्तर-  वल्लम लकड़ी से बनी छोटी नाव को कहते हैं जो केरल में चलती है।  

7. एक हाथी एक दिन में लगभग कितने किलोग्राम पत्ते और झाड़ियां खा लेता है? 

 उत्तर- 100  किलोग्राम से ज्यादा 

8. खेजड़ी के पेड़ किस राज्य में मिलते हैं? 

 उत्तर-  राजस्थान 

9. मधुमक्खी के पालन के लिए कौन सा समय उचित होता है? 

 उत्तर-  अक्टूबर से दिसंबर 

10. कर्णनम मल्लेश्वरी किस खेल से संबंधित है? 

 उत्तर- वेटलिफ्टिंग  

11. केरल में किन फूलों से सब्जी बनाई जाती है? 

 उत्तर-  केले के फूलों से 

12. महाराष्ट्र में किन फूलों से सब्जी बनाई जाती है? 

उत्तर –  सहजन के फूलों से  

13. मधुबनी चित्रकला का संबंध किस राज्य से है? 

 उत्तर- बिहार 

14. उत्तर प्रदेश का कौन सा जिला इत्र के लिए प्रसिद्ध है? 

 उत्तर-  कन्नौज 

15. किन लकड़ियों पर दीमक नहीं लगती है? 

 उत्तर- नीम और कीकर की लकड़ियों पर 

16. ‘कलचिड़ी’ (इंडियन रोबिन) अपना घोंसला कहां बनाती है? 

उत्तर-  पत्थरों के बीच 

17. कोयल अपने अंडे कहां देती है? 

 उत्तर- कौए के घोंसले में  

18. रेगिस्तानी – ओक का पेड़ कहां पाया जाता है? 

 उत्तर-  ऑस्ट्रेलिया  

19.  केरल में जमीन के नीचे क्या उगाया जाता है? 

 उत्तर- टैपिकोआ  

20. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है? 

 उत्तर- 16 सितंबर 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post