23, एलनगंज, प्रयागराज – 211002
प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक (कक्षा 1–5 तक) की भर्ती परीक्षा 2026 की संरचना व विषय वस्तु—
I. परीक्षा की अवधि 02:00 घंटे अर्थात् 120 मिनट की होगी।
II. प्रश्नों की संख्या 120 होगी।
III. गलत उत्तर दिये जाने पर 01 अंक घटा दिया जायेगा।
IV. सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प वाले बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का होगा।
V. विषयवस्तु का स्तर—
(1) भाषा: हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (कक्षा 12 स्तर तक)
(2) शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्ति (डीएलएड पाठ्यक्रम स्तर तक)
विषय — पाठ्यक्रम — प्रश्न
सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाएं — 25
समसामयिक महत्वपूर्ण घटनाएं— अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाएं, खेल-कूद, पुरस्कार, सम्मान एवं अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार/खेल-कूद, भारतीय संस्कृति एवं कला आदि।
तार्किक ज्ञान — 05
Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities, coding & decoding, critical reasoning, cubes number series, puzzles, symbols and notations, venn diagrams and dice, data interpretation, direction sense test, grouping and selections, inferences, letter series.
हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी — 30
व्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पयार्य, पयार्य? Grammar, Comprehension
विज्ञान — 08
दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थायें।
गणित — 16
अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएं, दशमलव, स्थानीयमान, भिन्न, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत निकालना, गुणनफल, परिमेय भिन्न, संख्या बोधगम्यता, क्षेत्रफल, औसत, अनुपात, अनुपात-समानुपात, सरल गणित, सामान्य सांख्यिकी।
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन — 08
पृथ्वी की संरचना, नदियां, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक सम्पदा, अक्षांश और देशांतर, सौरमंडल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज संरचना, भारतीय संविधान, हमारी राज्य व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियां, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन।
शिक्षण कौशल — 08
शिक्षण की विधियां एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धांत, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, प्राथमिक पाठ्यक्रम, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन।
बाल मनोविज्ञान — 08
वैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना, सीखने की प्रक्रिया तथा सीखने की विभिन्न अवस्थाओं में उसकी व्यक्तिगत उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था।
सूचना तकनीकी — 04
शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, सम्पर्क, आईसीटीआर (ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी।
जीवन कौशल/प्रबंधन एवं अभिवृत्ति — 08
व्यवहारिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुसरणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक), सामाजिक और मानवीय मूल्य, एवं पुरस्कार व्यवस्था के प्रभावी प्रयोग।
नोट: चित्र में दिए गए प्रश्न-वितरण का योग 120 बनता है:
25 + 05 + 30 + 08 + 16 + 08 + 08 + 08 + 04 + 08 = 120 प्रश्न।

