• 23.7.20

    23 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

                               23 जुलाई 2020
    काकड़ापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन-
    1. यहां तीसरे परमाणु रिएक्टर KAPS-3 (700 मेगावाट क्षमता) ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है, जो पूर्णतया स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है।
    2. इससे पहले यहां पर दो रिएक्टर KAPS-1(1992 में) और KAPS-2(2018 में) [प्रेसराइज़्ड हैवी वाटर रिएक्टर] कार्यरत थे।
    3. काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन तापी नदी के किनारे गुजरात में स्थित है।
    ध्रुवास्त्र एन्टी टैंक गाइडेड मिसाइल-
    1. भारत ने इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (बालासोर) उड़ीसा में हेलीकॉप्टर- लॉन्चड् नाग मिसाइल (हेलिना) का सफलतापूर्वक परीक्षण संपन्न किया गया।
    2. हेलिना को अब ध्रुवास्त्र एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के नाम से जाना जाएगा।

    ANASIS-II
    1. यह दक्षिण कोरिया का प्रथम सैन्य सैटेलाइट (मिलिट्री कम्युनिकेशन) है।
    2. इस सैटेलाइट को प्राइवेट कंपनी SPACE- X ने अमेरिका के केप केनरेवल स्टेशन(फ्लोरिडा) से लांच किया है।
    3. दक्षिण कोरिया मिलिट्री कम्युनिकेशन सैटेलाइट स्थापित करने वाला दुनिया का 10 वां हो गया है।

    रैप,ट्रैप एवं जैप रणनीति(Wrap,trap and Zap strategy)
    1. इस रणनीति के द्वारा एंटीबॉडी-प्रतिरोधक बैक्टीरिया को नष्ट किया जा सकता है।
    2. इसमें ग्राफीन ऑक्साइड और ग्राफीन शील्ड का प्रयोग किया जाएगा।

    भागीरथी इको- संवेदनशील क्षेत्र
    1. पर्यावरण मंत्रालय ने भागीरथी इको-संवेदनशील क्षेत्र के 'जोनल मास्टर प्लान' को अपनी मंजूरी दे दी है।
    2. यह क्षेत्र गोमुख(भागीरथी का उदगम) से लेकर उत्तरकाशी तक विस्तृत होगा।
    3. जोनल मास्टर प्लान राज्य सरकार द्वारा तैयार किया जाता है जो वाटरशेड उपागम पर आधारित होता है।
    4. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत किसी संरक्षित क्षेत्र के चारो ओर इको- संवेदनशील क्षेत्र बनाए जाते हैं।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies