• 22.7.20

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना-
    1. इसकी स्थापना 28 दिसंबर 1885 को बम्बई में हुई।
    2. इसके संस्थापक रिटायर्ड अंग्रेज अधिकारी ए.ओ.ह्यूम थे, जिन्होंने अंग्रेजों को भारतीयों के असंतोष से बचाने के लिए सेफ्टी वॉल्व के रूप में कांग्रेस की स्थापना की थी।
    3. स्थापना के समय इसके प्रमुख उद्देश्य-
            राष्ट्रीय एकता की दिशा में कार्य करना तथा राजनीतिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना।
            देशहित में कार्यरत भारतीयों में एकता विकसित कर  उन्हें एक मंच पर लाना।
            शिक्षित एवं बुद्धिजीवी वर्ग की सहमति से आवश्यक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना।
            भविष्य में भारतीयों के कल्याण के लिए किस दिशा एवं किस आधार पर कार्य किया जाए इस पर विचार विमर्श करना।
            धर्म,जाति,वंश या वर्ण के भेदभाव के बिना सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करना।
    4. इसका प्रथम अधिवेशन 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 1885 तक  बम्बई के ग्वालियाटैंक स्थित "गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय" में हुआ था। इस प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे।इसमें कुल 72 सदस्य शामिल हुए थे।
    5. प्रथम अधिवेशन में उठाई गयी प्रमुख मांगे-
          ० सैनिक खर्च में कमी करना
          ० उच्च सरकारी पदों पर भारतीयों को अवसर देना
          ० केंद्रीय एवं प्रांतीय विधान परिषदों का विस्तार
          ० अंग्रेजों की भारतीय प्रशासन की जांच के लिए एक रॉयल कमीशन का गठन करना।
    7. कांग्रेस की स्थापना के समय वायसराय लॉर्ड डफरिन था।
    8. ए.ओ.ह्यूम को 1885 में कांग्रेस का सचिव/महामंत्री नियुक्त किया गया और यह 1906 तक इस पद पर रहे।

    नोट:- 1. 1884 ई० में ए.ओ.ह्यूम ने 'भारतीय राष्ट्रीय संघ' नाम से संगठन बनाया था, इसी भारतीय राष्ट्रीय संघ का नाम "दादा भाई नौरोजी" के सुझाव पर 1885 में "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस" रखा गया।
      2. 1912 में ए.ओ.ह्यूम की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने इन्हें अपना जन्मदाता और पिता घोषित किया।
      3. ए.ओ.ह्यूम ने 1859 (जब वह आई.सी.एस अधिकारी थे) में एक समाचार पत्र "लोकमित्र" का प्रकाशन किया था।
      3. कांग्रेस की उत्पत्ति के संदर्भ में 1916 में लाला लाजपत राय ने अपनी पुस्तक यंग इंडिया में "सेफ्टी वॉल्व सिद्धांत" दिया। जिसके अनुसार लॉर्ड डफरिन ने भारतीय असंतोष से बचने के लिए सेफ्टी वॉल्व के रूप में कांग्रेस की स्थापना ए.ओ.ह्यूम से करवाई थी।
      4. गोपाल कृष्ण गोखले ने कांग्रेस की उत्पत्ति के संदर्भ में "तड़ित चालक सिद्धांत" दिया जिसके अनुसार अंग्रेजों की तरफ से भारतीयों पर आने वाले संभावित खतरे को कांग्रेस एक तड़ित चालक की भांति रोक लेगी।

    अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-
    1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन कलकत्ता में 1886 में हुआ,जिसकी अध्यक्षता दादा भाई नौरोजी ने की। इसके अतिरिक्त 1893 और 1906 में  दादा भाई नौरोजी ने कांग्रेस की अध्यक्षता की। इस प्रकार वह कुल 3 बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
    नोट:-  दादाभाई नौरोजी 1892 में ब्रिटिश संसद के सदस्य बनने वाले प्रथम भारतीय थे।
    2. कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब जी थे जिन्होंने 1887 में मद्रास में हुए कांग्रेस से तीसरे अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
    3. कांग्रेस के प्रथम गैर भारतीय या अंग्रेज अध्यक्ष जॉर्ज यूल थे इन्होंने 1888 में इलाहाबाद में हुए कांग्रेस के चौथे अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
    4. 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में प्रथम बार राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा गाया गया, जिसकी अध्यक्षता रहीमतुल्लाह सयानी ने की थी।
    5. कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष "एनी बेसेंट" थी जिन्होंने कांग्रेस के 1917 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
    6. 1911 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में प्रथम बार राष्ट्रगान "जन- गण- मन" गाया गया।जिसकी अध्यक्षता विश्वनारायण धर ने की थी।
    7. 1924 में बेलगांव(कर्नाटक) में हुए कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता गांधी जी ने की थी।यह महत्वपूर्ण बात है कि गांधी जी ने कांग्रेस की अध्यक्षता मात्र एकबार की थी।
    8. सरोजिनी नायडू कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष जिन्होंने 1925 में हुए कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
    9. सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष 'अबुल कलाम आजाद' रहे थे जिन्होंने 1940 से लेकर 1945(6 वर्ष) तक कांग्रेस की अध्यक्षता की। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के सबसे युवा अध्यक्ष भी अबुल कलाम आजाद ही थे जब उन्होंने 1923 में दिल्ली के विशेष अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
    10. स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies