• 28.7.20

    28 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

                   28 जुलाई 2020, करेंट अफेयर्स

    आदित्य
    1. यह भारत की प्रथम सौर ऊर्जा संचालित फेरी है।
    2. इस फेरी को इलेक्ट्रिक बोटस एवं बोटिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित "गुस्ताव ट्र्व" अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया।
    3. इस फेरी को वर्ष 2017 में कोट्टायम जिले के बेम्बनाद बैकवाटर्स में यकोटायम से अलपुझा के मध्य शुरू किया गया था।

    विश्व की प्रथम विद्युतीकृत रेलवे सुरंग
    1. हरियाणा में सोहाना के पास अरावली पहाड़ियों में वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत इस सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
    2. यह टनल हरियाणा के मेवात और गुरुग्राम जिलों को जोड़ती है।
    3. इस टनल से डबल स्टैक कंटेनर (Double Stack Container) वाली मालगाड़ी को इलेक्ट्रिक रूट पर चलाया जाएगा।

    हन्ना तूफान
    1. एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात(हरिकेन) है जो उत्तरी अटलांटिक महासागर में उत्पन्न होकर अमेरिका के टेक्सास प्रांत से टकराया।
    2. अमेरिकी मौसम विभाग ने इस तूफान को 2020 का पहला अटलांटिक तूफान बताया।

    मौसम ऐप
    1. यह एक मोबाइल आधारित एप्लीकेशन है जिसे विज्ञान मंत्रालय ने जारी किया है।
    2. यह विभिन्न शहरों में मौसम पूर्वानुमान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा।
    3. इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
    4. इसमें सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट सिस्टम भी होगा।

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स
    1. इन गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी हरियाणा को प्रदान की गई है।
    2. इनका आयोजन पंचकूला में किया जाएगा।
    3. इन खेलों का उद्देश्य देशभर में युवा प्रतिभाओं की पहचान करना तथा उन्हें तराशना है।

    राफेल लड़ाकू विमान
    1. राफेल अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है जिन्हें भारत ने फ्रांस से प्राप्त किया है।अभी 5 राफेल ही भारत पहुंचे हैं।
    2. राफेल को अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा।
    3. इसकी रफ्तार लगभग 2200 किलोमीटर प्रति घंटा है जो कि ध्वनि की गति से दोगुना तेज है।
    4. यह 55000 फीट की ऊंचाई से भी दुश्मन पर हमला कर सकता है तथा इसमें लगी रिवाल्वर कैनन एक मिनट में 2500 गोले दाग सकती है।
    5. इसके अतिरिक्त मीका मिसाइल(एयर टू एयर), मीटियोर मिसाइल(कई निशानों पर वार करने में सक्षम,रेंज-100 किमी) और लेज़र व जीपीएस गाइडेड बम के प्रयोग से राफेल की क्षमता अत्यधिक बढ़ेगी।

    कालानारायणा स्वामी
    1. सिंगापुर में भारतीय मूल की नर्स है जिन्होंने कोविड-19 से लड़ने में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया।
    2. इन्हें सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से "प्रेसिडेंट अवॉर्ड फ़ॉर नर्सेस" प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त चार अन्य को भी एक पुरस्कार दिया गया।

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस
    1. 29 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
    2. वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित "टाइगर सम्मिट" में प्रतिवर्ष 29 जुलाई को बाघ दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया था।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies