• 28.7.20

    वर्ष 2020 के महत्वपूर्ण पुरस्कार

             वर्ष 2020 के महत्वपूर्ण पुरस्कार

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पुरस्कार से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं यह पुरस्कार कला ,साहित्य ,खेल ,समाज सेवा तथा विज्ञान आदि क्षेत्रों से संबंधित होते हैं। वर्ष 2020 के महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है-
    प्रितज्कर पुरस्कार-2020
    1.शैली मैकनमारा और यावोन फारेल को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा 
    2. यह दोनों ही आयरलैंड की निवासी हैं।
    3. प्रितज्कर पुरस्कार को आर्किटेक्चर के क्षेत्र का नोबेल कहा जाता है।

    एडिसन पुरस्कार-2020
    1. भारतीय कम्पनी "टाटा पावर" को यह पुरस्कार दिया गया।
    2. सामाजिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिये प्रदान किया गया।
    3. इस पुरस्कार की शुरुआत महान वैज्ञानिक थॉमस ऐल्वा एडीसन की स्मृति में 1987 में हुई थी।
    4. यह पुरस्कार विश्व के सर्वोत्तम नवाचारों और प्रवर्तकों(इनोवेटर्स) दिया जाता है।
    5. टाटा पावर को यह पुरस्कार "Club Energy- #Switchof2Switchon" के लिये दिया गया।

    29वां सरस्वती सम्मान:-
    1. सिंधी साहित्यकार वासुदेव मोहे को इस सम्मान के लिए चुना गया।
    2. उन्हें यह सम्मान उनके लघुकथा संग्रह "चेकबुक" के लिए प्रदान किया जाएगा।
    3. के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।

    ई पंचायत पुरस्कार-2020
    1. इस वर्ष यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश को प्रदान किया गया।
    2. हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ दिए जाने के कारण यह यह पुरस्कार केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया।

    डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुरस्कार- 2020
    1. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को एक पुरस्कार प्रदान किया गया।
    2. राजनीति में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

    "हीरो टू एनिमल्स" अवार्ड 2020
    1. उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को यह अवार्ड प्रदान पेटा-इंडिया द्वारा प्रदान किया गया।
    2. उनको यह अवार्ड कोविड-19 के दौरान पशु पक्षियों का ख्याल रखने तथा उनके भोजन की उचित व्यवस्था करने के लिये दिया गया।

    प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पुरस्कार 2020
    1. यह पुरस्कार असम के डिब्रूगढ़ जिले को प्रदान किया गया है।
    2. यह पुरस्कार केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।

     फिल्म फेयर अवार्ड-2020
    1. यह  फिल्म फेयर अवार्ड का 65वां संस्करण था इसका आयोजन गुवाहटी,असम में किया गया था।
    2. बेस्ट फ़िल्म- गली बॉय, इसके डायरेक्टर जोया अख्तर थे।
    3. बेस्ट डायरेक्टर- जोया अख्तर
    4. बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह
    5. बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट
    6. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- रमेश सिप्पी

    इंदिरा गांधी पुरस्कार-2020
    1. चेन्नई के कम्प्यूटर वैज्ञानिक आर.रामानुजम को यह पुरस्कार दिया गया।
    2. यह पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा 1986 में स्थापित किया गया था।
    3. यह पुरस्कार प्रत्येक 3 वर्ष पर किसी वैज्ञानिक या मीडिया पेशेवर को प्रदान किया जाता है।

    सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन-2020
    1. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के "नादौन पुलिस स्टेशन" को 2020 देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया।
    2. केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा इस पुलिस स्टेशन को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया गया।
    3. पुलिस स्टेशनों को रैंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाती है।

    EU ग्रीन बिल्डिंग लीडरशिप अवार्ड-2020
    1. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
    2. IOC को यह पुरस्कार उसके लुसाने(स्विट्जरलैंड) स्थित नए हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के लिये दिया गया।

    विश्व खाद्य पुरस्कार-2020
    1. यह पुरस्कार भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक "डॉक्टर रतनलाल" को दिया गया।
    2. इन्हें यह पुरस्कार मृदा की गुणवत्ता में सुधार लाकर खाद आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।
    3. विश्व खाद्य पुरस्कार को कृषि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार माना जाता है।

    नासा का विशिष्ट सेवा पदक-2020
    1. रंजीत कुमार को नासा के विशिष्ट सेवा पदक 2020 से सम्मानित किया गया।
    2. रंजीत कुमार भारतीय एयरोस्पेस उद्यमी हैं और लगभग 30 वर्षों से नासा से जुड़े हुए हैं।
    3. वह दूसरे भारतीय हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया है इससे पूर्व वर्ष 2002 में आर.के चेट्टी पांडिपति को यह प्रदान किया गया था।

    ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिज़ी अवार्ड-2020
    1. भारतीय मूल( वर्तमान में दुबई में रहती हैं) की 13 वर्षीय बालिका सुचेता सतीश को यह अवार्ड प्रदान किया गया।
    2. सुचेता को 120 भाषाओं में संगीत गायन के लिये यह अवार्ड दिया गया।

    प्रथम पी.सी महालनोबिस पुरस्कार
    1. यह पुरस्कार भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन को प्रदान किया गया।
    2. उन्हें यह पुरस्कार आधिकारिक सांख्यिकी में लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए दिया गया।
    3. वर्ष 2020 से ही सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत की गयी है।

    एबल पुरस्कार-2020
    1. यह पुरस्कार हिलेल फुरस्टेनबर्ग(इज़राइल) तथा ग्रेगरी मारगुलिस(रूसी-अमेरिकी) को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
    2. यह गणित के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

    स्कोल अवार्ड
    1. यह अवार्ड एक भारतीय एनजीओ "अरमान" को दिया गया है।
    2. अरमान एनजीओ सामाजिक क्षेत्र में महिला एवं बच्चों की भलाई के लिए कार्य करता है।

    लोकमान्य तिलक पत्रकारिता पुरस्कार
    1. यह पुरस्कार संजय गुप्ता को प्रदान किया गया।
    2. संजय गुप्ता दैनिक जागरण के प्रधान संपादक हैं।

    प्रथम वैंकेया नायडू पुरस्कार
    1. एम.एस स्वामीनाथन और डॉक्टर जी.मुनिरत्नम को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
    2. एम.एस स्वामीनाथन देश के कृषि वैज्ञानिक हैं जिन्हें भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है जबकि जी.मुनिरत्नम एक सामाजिक कार्यकर्ता है।

    ऑस्कर पुरस्कार 2020
    1. सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म- "पैरासाइट", एक दक्षिण कोरियाई  फिल्म है इस फिल्म के निर्देशक 'बॉन्ग जून हो' हैं।
     पैरासाइट फिल्म को ही सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म का भी अवार्ड मिला है।
    2. बेस्ट डायरेक्टर- "बॉन्ग जून हो"
    3. बेस्ट एक्टर- जोकिन फिनिक्स( 'जोकर' फ़िल्म के लिये)
    4. बेस्ट एक्ट्रेस- रनी जेलवेगर( 'जूडी' फ़िल्म के लिये)

    बाफ्टा फ़िल्म पुरस्कार-2020
    1. बेस्ट फ़िल्म- 1917 , इस फिल्म के डायरेक्टर सैम मेंडेस हैं।
    2. बेस्ट डायरेक्टर - सैम मेंडेस
    3. बेस्ट एक्टर- जोकिन फिनिक्स
    4. बेस्ट एक्ट्रेस- रनी जेलवेगर

    दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2020
    1. सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म- सुपर-30
    2. बेस्ट एक्टर- ऋतिक रोशन

    इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवार्ड-2020
    1. पाकिस्तान की जालिला हैदर को यह पुरस्कार दिया गया।
    2. बलूचिस्तान में महिलाओं एवं बच्चों की सहायता करने के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

    स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार-2020
    1. असम के एक कृषक जादव पायेंग को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
    2. इन्हें  'फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है।
    3.  जादव पायेंग को पर्यावरण संरक्षण के लिए 128 वें कामनवेल्थ पॉइन्ट ऑफ लाइफ़ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
    4. 2013 में इन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया था।

    पुलित्ज़र पुरस्कार-2020
    1. जम्मू कश्मीर के 3 फोटो पत्रकारों यासीन डार, मुख्तार खान, चन्नी आनंद को  'फीचर फोटोग्राफी' श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार दिया गया।
    2. इन्होंने जम्मू कश्मीर धारा 370 हटाए जाने के बाद की तस्वीरें दुनिया के सामने प्रस्तुत की।

    डैन डेविड पुरस्कार-2020
    1. यह इजराइल का प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
    2. वर्ष 2020 के लिये यह पुरस्कार भारत की गीता सेन को प्रदान किया गया है।
    3. उन्हें यह पुरस्कार लिंग समानता,प्रजनन,यौन स्वास्थ्य एवं महिला अधिकारों पर कार्य करने के लिए दिया गया है।

    नोबेल शान्ति पुरस्कार-2020
    स्वीडन की "ग्रेटा थनबर्ग" को इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है यह एनवायरनमेंट एवं क्लाइमेट ऐक्टिवेस्ट के रूप में प्रसिद्ध हैं।
             इसके अतिरिक्त ग्रेटा थनबर्ग को टाइम मैगज़ीन ने 2019 का पर्सन ऑफ ईयर चुना था।

    टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2019
    1. स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर- पीवी सिंधु 
    2. क्रिकेटर ऑफ द ईयर-  रोहित शर्मा
    3. टीम ऑफ द ईयर- पुरुष हॉकी टीम
    4. कोच ऑफ द ईयर- जसपाल राणा

    मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार- 2020
    1. हिंदी साहित्यकार विनोद शुक्ल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
    2.  उन्हें अपनी पुस्तक "ब्लू इस लाइक ब्लू" के लिये यह पुरस्कार दिया गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies