• 12.8.20

    12 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                   12 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
    कोरोना की पहली वैक्सीन
    1. रूस के राष्ट्रपति ने यह दावा किया है की रूस ने विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन "स्पुतनिक वी" तैयार कर ली है।
    2. इस वैक्सीन को रूस ने रजिस्टर भी करवा लिया गया है कतरास की पहली डोज़ रूस के राष्ट्रपति की बेटी को दी गई।
    3. इस वैक्सीन का उत्पादन मास्को की कंपनी "गामेल्या" द्वारा किया गया।
    4. रूस में यह वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स,टीचर्स, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को दी जाएगी।

    राहत इंदौरी
    1. प्रसिद्ध उर्दू शायर राहत इंदौरी का 70 वर्ष की उम्र में इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में निधन हो गया।
    2. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ इसके साथ ही वह कोरोना पॉजिटिव भी थे।
    3. राहत इंदौरी का वास्तविक नाम "राहत कुरैशी" था इन्होंने शायरी के साथ साथ हिंदी फिल्मों के लिए गीत भी लिखे थे।

    एपल डेली
    1. एपल डेली हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक अखबार है।
    2. हाल ही में इस अखबार के मालिक "जिम्मी लाय" को गिरफ्तार कर लिया गया जिसका हांगकांग के साथ-साथ पूरी दुनिया भर में विरोध किया गया।

    हसन दियाब
    1. यह लेबनान के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मंत्रिमंडल समेत अपना इस्तीफा दे दिया।
    2. इस्तीफा देने का कारण हाल ही में लेबनान की राजधानी बेरुत में हुआ भयंकर विस्फोट था जिसमें लगभग 200 लोगों की जान चली गई।

    माउंट सिनाबुंग
    1. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित माउंट सिनाबुंग में ज्वालामुखी विस्फोट हो गया जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में गैंसे,वाष्प,लावा आदि फैल गया।
    2. माउंट सिनाबुंग प्रशांत महासागर के "रिंग आफ फायर" में स्थित है जो कि ज्वालामुखी एवं भूकंप का प्रमुख क्षेत्र है।

    SURAKHSYA पोर्टल
    1. भारत सरकार के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा मानव हाथी संघर्ष पर सुरक्षा पोर्टल लांच किया गया है।
    2. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य रियलटाइम इंफॉर्मेशन एकत्र करना है जिससे वास्तविक समय पर ही मानव हाथी संघर्ष का प्रबंधन किया जा सके।
    3. हाथियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 12 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।

    सोमा मंडल
    1. लोक उद्यम चयन समिति द्वारा सोमा मंडल को SAIL( स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
    2. अभी सोमा मंडल सेल के निदेशक वाणिज्यिक के पद पर कार्यरत हैं।
    3. यह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष होगी।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies