• 15.8.20

    15 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

             15 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    मोयरा केला, खाजे तथा हरमल मिर्च
    1. यह सभी उत्पाद गोवा के हैं जिन्हें हाल ही में भौगोलिक संकेतक(GI) टैग प्रदान किया गया है।
    2. मोयरा केला- यह गोवा में पाया जाता है।
    3. खाजे- गोवा के लगभग सभी चर्च में बांटा जाने वाला प्रसाद है।
    4. हरमल मिर्च- इसका उत्पादन गोवा में होता है।

    फिट इंडिया फ्रीडम रन
    1. इसका आयोजन खेल मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।
    2. आम लोगों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
    3. इसके तहत कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक रूप से किया जाएगा।

    66 नए बाह्यग्रह
    1. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के TESS(The Transiting Exoplanet Survey Satellite) टेलिस्कोप की सहायता से 66 नए बाह्यग्रहो का पता लगाया गया है।
    2. TESS को ग्रहों की खोज एवं अन्य खगोलीय पिंडों की जानकारी प्राप्त करने के लिए तैयार किया गया है।
    3. TESS ने अपने मिशन के दौरान तारो वाले आकाश के लगभग 75% हिस्से को स्कैन किया।

    यूएई और इज़राइल के बीच शान्ति समझौता
    1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रयासों से संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के बीच एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक शान्ति समझौता हुआ है।
    2. अब यूएई और इजरायल के बीच राजनयिक संबंध विकसित हो सकेंगे।
    3. इजराइल पश्चिमी तट के क्षेत्रों(बेस्ट बैंक)में अब अपना विस्तार या कब्जा करने पर रोक लगायेगा।

    सार्थक
    1. सार्थक एक अपतटीय गश्ती जहाज है जिसका जलावतरण किया गया है।
    2. यह जहाज अत्याधुनिक नौवहन तकनीकों,मशीनरी व सेंसरों आदि से युक्त है।
    3. सार्थक पांच अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में चौथा जहाज है।
    4. इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा डिजाइन एवं तैयार किया गया है।

    सुरेंद्र कुमार सिन्हा
    1. यह बांग्लादेश के प्रथम हिंदू मुख्य न्यायाधीश हैं।
    2. इन्हें हाल ही में भ्रष्टाचार का दोषी करार दिया गया है।

    लौरा मार्श
    1. इंग्लैंड की क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में संन्यास की घोषणा कर दी।
    2. यह क्रिकेट की ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

    👍दोस्तों अगर आपको डेली करंट अफेयर्स के नोट पसंद आए हो तो शेयर करना न भूलें।👌


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies