• 16.8.20

    16 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                   16 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    महेंद्र सिंह धोनी
    1.  पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास की घोषणा कर दी।
    2. लेकिन वह आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व  करेंगे।
    3. धोनी के नेतृत्व में ही भारत ने प्रथम आईपीएल विश्वकप-2007, एशिया कप-2010 व 2016, आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी-2013 तथा वनडे विश्वकप-2011 में विजय प्राप्त की थी।
    4. धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तान, विकेटकीपर व फिनिशर रहे हैं।
    5. धोनी ने वर्ष 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से की थी तथा उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेला था।

    सुरेश रैना
    1. धोनी के साथ ही सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त को संन्यास की घोषणा कर दी।
    2. रैना भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम क्रम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज थे।
    3. सुरेश रैना ने वर्ष 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तथा 2014 में उन्होंने अंतिम वनडे भी श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था।
    4. रैना टेस्ट, वनडे तथा ट्वेंटी-20 क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं।

    नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन
    1. प्रधानमंत्री ने 74 में स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में देश में नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शुरू करने की घोषणा की।
    2. इस मिशन के तहत व्यक्तियों को एक हेल्थ आईडी प्रदान की जाएगी जिसमें उस व्यक्ति की पूरी हेल्थ हिस्ट्री अर्थात बीमारी,ली गई दवाई,कराए गए टेस्ट,डॉक्टर का नाम आदि सभी जानकारी रहेगी।
    3. समग्र स्वास्थ्य आँकड़ा रखने के लिये अस्पताल,प्रयोगशालाओं,डॉक्टरों ,क्लीनिक सभी को एक सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाएगा।

    प्रोजेक्ट लायन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन
    1. प्रधानमंत्री द्वारा 74 वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रोजेक्ट लायन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन की शुरुआत की घोषणा की गई।
    2. प्रोजेक्ट लायन:- इसके अंतर्गत एशियाई शेरों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसने शेरों के आवासों को सुरक्षित करना, मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना तथा स्थानीय समुदाय की भूमिका को रेखांकित करना सम्मिलित है।
    नोट- एशियाई शेर गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण्य में पाए जाते हैं।
    4. प्रोजेक्ट डॉल्फिन:- इसके अंतर्गत नदियों एवं सागरों में रहने वाली डॉल्फिन को संरक्षण प्रदान किया जाएगा इसके तहत आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर उन्हें उनके जलीय आवास में सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से गंगा डॉल्फिन पर फोकस किया जाएगा।
    नोट- वर्ष 2010 में गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था।

    लक्षद्वीप 
    1. 74वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लक्षदीप समूह के लिए ऑप्टिकल फाइबर लिंकिंग की शुरुआत की घोषणा की।
    2. अंडमान के बाद यह दूसरा अंडरसी केबल लिंक होगा जिसके द्वारा मुख्य भूमि से लक्षद्वीप समूह को जोड़ा जाएगा।

    पवित्रपति
    1. यह एक बायोडिग्रेडेबल मास्क है जिसे पुणे स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ने विकसित किया है।
    2. यह मास्क वायरस के खिलाफ प्रतिरोध करने के लिए वायरस न्यूट्रलाइजर का कार्य करता है।
    3. यह आयुर्वेद आधारित नैनोफाइबर से युक्त मास्क है।

    जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
    1. दिल्ली स्थित इस विद्यालय को शिक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी की गई सूची में सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया। इसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों की परफारमेंस रैंकिंग में 90% स्कोर प्राप्त हुआ।
    2. इस सूची में अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी विश्वविद्यालय को दूसरा तथा दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान दिया गया है।

    सृजन
    1. रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिये रक्षामंत्री राजनाथ ने एक पोर्टल "सृजन" लांच किया।
    2. यह एक वनस्टॉप शॉप ऑनलाइन पोर्टल है जो विक्रेताओं को स्वदेशी वस्तुओं की पहुंच प्रदान करने में सहायता करेगा।

    गूगल एवं केंद्रीय जल आयोग
    1. केंद्रीय जल आयोग ने गूगल के साथ मिलकर बाढ़ पूर्वानुमान के लिए एक पहल शुरू की है।
    2.  इसके तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आसानी से अलर्ट जारी किया जा सकेगा जिससे वह पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें।
    3. इस अलर्ट को किसी भी एंड्रॉयड फोन के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

    👍👌साथियों अगर आपको डेली करंट अफेयर्स के यह नोट्स पसंद आए तो कृपया इन्हें जरूर शेयर करें💐

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies