• 25.8.20

    25 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                    25 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    माई-आईएएफ ऐप 
    1. एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया ने आज नई दिल्ली स्थित वायु भवन में डिजिटल इंडिया पहल के तहत माई-आईएएफ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
    2. इस ऐप का मुख्य उद्देश्य वायु सेना की भर्ती प्रक्रिया,प्रशिक्षण,पाठ्यक्रम,वेतन आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करना है ताकि वायु सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं की सहायता हो सके।
    3. इस ऐप पर वायुसेना के इतिहास,पराक्रम,विजयों आदि से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
    4. इस ऐप को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से विकसित किया गया है।
    परिसीमन आयोग का नया कार्यालय 
    1. परिसीमन आयोग के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन परिसीमन आयोग की अध्‍यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना देसाई द्वारा किया गया।
    2. एक कार्यालय नई दिल्ली के अशोका होटल में खोला गया है।
    नोट:- चार पूर्वोत्तर राज्यों- असम, मणिपुर, नागालैंड व अरुणाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर के लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के लिए इस वर्ष इसका गठन किया गया था।

     51 स्पेशल एक्शन ग्रुप
     आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्डस के "51 स्पेशल एक्शन ग्रुप" को थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे द्वारा "सीओएएस यूनिट पुरस्कार" प्रदान किया गया।
     
    नोट:- 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप की स्थापना दिसंबर 1984 में आतंकवाद से निपटने के लिये की गयी थी तथा इस फोर्स ने अपने 100% कार्यबल को भारतीय सेना से प्राप्त किया है। यह विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित काउंटर टेररिस्ट फोर्स में से एक है।इस  ग्रुप के सफल अभियानों में एक 'ब्लैक टॉरनाडो' था जो 2008 में  मुंबई आतंकी हमलों के विरुद्ध चलाया गया था।

    सबसे लंबा नदी रोपवे
    1. देश के सबसे लंबी नदी रोपवे का उद्घाटन असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर किया गया है।
    2. यह रोपवे 1.82 किलोमीटर लंबा है।

    तुर्की द्वारा गैस भंडार की खोज
    1. हाल ही में तुर्की द्वारा काला सागर में प्राकृतिक गैस के बड़े भंडारों की खोज की गई है।
    2. यहां पर लगभग 320 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस भंडार का पता चला है।
    3. इससे तुर्की की ईरान, इराक और रूस जैसे देशों पर गैस की निर्भरता में कमी आएगी।
    नोट:- पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस संसाधनों को लेकर प्रोजेक्ट फोर्स चलाया जा रहा है।
    कुछ दिनों पहले तुर्की के इस्ताम्बुल स्थित हागिया सोफिया म्यूजियम को मस्जिद में बदल दिया गया था, हागिया सोफिया म्यूजियम को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में सम्मिलित किया गया है।

    गाओफेन-9  05 सैटेलाइट
    1. जियुक्युआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से चीन ने "गाओफेन-9 05" नामक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया।
    2. इस सैटेलाइट को 'लॉन्ग मार्च-2डी’ रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
    3. इस उपग्रह के साथ ही एक एक्सपेरिमेंटल सैटेलाइट 'टियांटुओ-5' को भी छोड़ा गया।

    नोट:- जियुक्युआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र चीन के गोबी मरुस्थल क्षेत्र में स्थित है।

    आइसीसी (ICC)हॉल ऑफ फेम-2020
    1. आइसीसी हॉल ऑफ फेम-2020 में दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जैक कालिस, पाकिस्तान के जहीर अब्बास तथा आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लीसा स्टालेकर में शामिल किया गया है।
    2. आइसीसी(इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) हॉल ऑफ फेम वर्ष 2009 से प्रत्येक वर्ष जारी किया जाता है। यह क्रिकेट में योगदान देने वाले महान खिलाड़ियों की सूची है।

    ड्रैगनफ्लाई फेस्टिवल
    1. केरल राज्य में इसका पहली बार आयोजन किया जा रहा है इसे थुंबीमहोत्सवम भी कहा जाता है।
    2. वर्ल्ड वाइड फंड फ़ॉर नेचर- इंडिया की राज्य इकाई ने ‘सोसाइटी फॉर ओडोनेट स्टडीज़’ और थुंबिपुरनम के साथ मिलकर इसका आयोजन किया।
    3. इस फेस्टिवल का आधिकारिक शुभंकर 'पंटालु' है।
    4. इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य ड्रैगनफ्लाई(ओडोनेट वर्ग से संबंधित कीट) एवं इस प्रजाति की अन्य सदस्यों के बारे में जागरूकता एवं जानकारी बढ़ाना है।
    5. इस फेस्टिवल का आयोजन वर्ष 2018 से प्रारंभ हुआ।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies