• 26.8.20

    26 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                   26 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    बोंडा आदिवासी 
    1. बोंडा आदिवासी समुदाय देश का पहला जनजाति समुदाय है जिसमें कोरोना संक्रमण पाया गया।
    2. बोंडा आदिवासी समुदाय ओडिशा का आदिम जनजाति समुदाय है तथा यह पर्टिकुलर वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप(PVTG) के अंतर्गत आता है।
    नोट- PVTG के अंतर्गत भारत में 75 जनजाति समुदायों को रखा गया है यह ऐसे जनजातीय समुदाय हैं जिनकी संख्या या तो घट रही है या वृद्धि नहीं हो रही है और यह संवेदनशील जनजातियां हैं।
    बोंडा समुदाय द्वारा "डांगर चास" नामक कृषि पद्धति द्वारा खेती की जाती है जिसकी प्रशंसा यूएन ने भी की है तथा इसे जलवायु एवं जैव विविधता के अनुकूल बताया है।
    डांगर चास कृषि प्रथा में यह समुदाय कृषि भूमि को बदलते रहते हैं जिससे पोषक तत्व की आपूर्ति निरंतर बनी रहती है और जैव विविधता को भी संरक्षण मिलता है।
    कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र
    1. इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली इकाई ने फिर से बिजली उत्पादन का कार्य प्रारंभ कर दिया है जिसे मई माह में नियमित रखरखाव के लिए बंद किया गया था।
    2. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित है तथा इस संयंत्र का विकास रूस के सहयोग से किया गया है।

    S-400 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम
    1. यह रूस का सबसे आधुनिक एवं एडवांस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है।
    2. हाल ही में ने तुर्की ने रूस के साथ इस वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम के लिए समझौता किया है।
    नोट- भारत ने रूस के साथ इस डिफेंस सिस्टम के लिए वर्ष 2018 में एक समझौता किया था।

    हरियाणा में पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण
    1. हरियाणा सरकार ने महिलाओं को सशक्त एवं विकास में भागीदार बनाने के लिए पंचायतों में 50% महिला आरक्षण की घोषणा की है।
    2. इससे पहले हरियाणा सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में हरियाणा के युवकों को 75% आरक्षण देने का निर्णय लिया था।

    भाषण चार द्वीप
    1. यह बंगाल की खाड़ी में स्थित बांग्लादेश का एक निर्जन द्वीप है। जो दक्षिण पूर्व बांग्लादेश में हटिया द्वीप से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे चार पिया या थेंगार चार द्वीप भी कहा जाता है।
    2. इस द्वीप पर बांग्लादेश सरकार द्वारा रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाए जाने के लिए आश्रय गृह, अस्पताल, पूजा स्थल ,बाजार,सुरक्षा बांध आदि का निर्माण किया गया है।
    3. रोहिंग्या शरणार्थियों को कॉक्स बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से इस निर्जन द्वीप पर बसाया जाएगा।

    नोट- संयुक्त राष्ट्र द्वारा भाषण चार द्वीप पर रोहिंग्या शरणार्थियों बसाए जाने का विरोध किया गया है क्योंकि यह समुद्री तूफानों, झंझावातों ,सुनामी आदि से असुरक्षित है।

    अभिलाष
    1. यह एक लघु फिल्म है जो कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन(ओडिशा में) पर आधारित है तथा इसके निर्देशक गुरु कृष्ण चंद्र साहू है।
    2. इस फिल्म को बंगाल लॉकडाउन ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।

    बैगेज सैनेटाइजेशन एवं रैपिंग मशीन
    1. भारतीय रेलवे द्वारा गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रथम बैगेज सैनेटाइजेशन एवं रैपिंग मशीन को स्थापित किया गया है।
    2. यह मशीन परा अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रयोग से बैगेज एवं सामान का 360 डिग्री सैनिटाइजेशन करती है।

    एनआरआई एकीकृत पोर्टल
    1. इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लांच किया गया।
    2. इसका प्रमुख उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies