• 7.8.20

    7 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                  7 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
    देश की पहली किसान रेल
    1. इस वर्ष के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किसानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी। 
    2. इसके तहत 7 अगस्त 2020 को महाराष्ट्र के देवलाली रेलवे स्टेशन से बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन के बीच देश की पहली किसान रेल चलाई जाएगी।
    3. यह रेल फलों एवं सब्जियों को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
    4. जल्दी नष्ट होने वाली वस्तुओं के लिए प्रत्येक स्टॉपेज पर लोडिंग तथा अनलोडिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
    5. प्रारंभ में इस किसान रेल को सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा लेकिन भविष्य में इसकी आवश्यकता को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा सकता है।

    जी.सी.मुर्मू
    1. इन्हें देश का नया का कैग(CAG- Comptroller and Auditor General) नियुक्त किया गया है। इस पद पर यह राजीव महर्षि का स्थान लेंगे।
    2. इस पद पर उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की गई।
    3. इससे पहले जी.सी.मुर्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे जिन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
    4. जी.सी मुर्मू 1985 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं।

    मौद्रिक नीति की समीक्षा
    भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 6 अगस्त 2020 को मौद्रिक नीति की समीक्षा की गई, इसमें आम लोगों को दो बड़ी राहत प्रदान की गई-
    1. कारपोरेट और रिटेल लोन को रिस्ट्रक्चर करवाने की मंजूरी प्रदान की गई। इससे आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोग ऑटो,होम, पर्सनल और एजुकेशन लोन को रिस्ट्रक्चर करवाकर डिफॉल्ट के खतरे से बच सकेंगे। लेकिन इसका फायदा केवल उन व्यक्तियों को ही होगा जो मार्च 2020 से पहले कभी डिफाल्टर नहीं रहे हैं। इसके अंतर्गत यदि लोगों की कमाई कम हो गई है तो वह ईएमआई(EMI) कम करा कर लोन की अवधि बढ़ा सकते हैं। लेकिन मोरटोरियम( लोन की ईएमआई चुकाने में मोहलत) को नहीं बढ़ाया गया है
    2. रिजर्व बैंक ने लोन और सोने के मूल्य का अनुपात(LTV) 75% से बढ़ाकर 90% कर दिया है अब 1 लाख रुपए का सोना गिरवी रखने पर अधिकतम ₹90000 का कर्ज प्राप्त हो सकेगा।

    इसके अतिरिक्त अब स्टार्टअप्स को प्राथमिकता सेक्टर के तहत कर्ज मिल सकेगा।

    इयोन मॉर्गन
    1. यह इंग्लैंड के क्रिकेटर हैं इन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के लगाने(213 छक्के) का रिकॉर्ड स्थापित किया। इन्होंने यह रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में बनाया।
    2. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (211 छक्के) का था।

    विलियम किर्क इंग्लिश
    1. यह अमेरिकी वैज्ञानिक (कंप्यूटर इंजीनियर) थे जिनका हाल ही में निधन हो गया।
    2. विलियम किर्क को "कंप्यूटर माउस" के सह-अविष्कारक के रूप में जाना जाता है।

    पामीर क्षेत्र
    1. पामीर के पठार को "विश्व की छत" कहा जाता है।
    2. ताजिकिस्तान में स्थित पामीर क्षेत्र पर हाल ही में चीन ने अपना अधिकार जताया है।
    3. ताजिकिस्तान सेंट्रल एशिया का देश है जिसकी सीमा चीन से लगती है।

    मनोज सिन्हा
    1. पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    2. जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार कोई राजनेता यहां उप राज्यपाल बनाया गया है।
    3. मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies