• 8.8.20

    8 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                   8 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स
     करिपुर एयरपोर्ट
     1. केरल में कोझिकोड के करिपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसल कर खाई में गिर गया जिससे 16 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।
     2. यह विमान वंदे भारत मिशन के अंतर्गत दुबई से भारतीयों को वापस लेकर आ रहा था।
     
    प्रदीप कुमार जोशी
    1. इन्हें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 2015 में इनकी नियुक्ति यूपीएससी के सदस्य के रूप में हुई थी।
    2. इससे पहले यह मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    क्लैडोनोटस भास्करी
    1. यह टिड्डे की नई खोजी गई प्रजाति है, जिसे श्रीलंका के सिंहराजा वर्षा वनों में खोजा गया है।
    2. इसका नाम केरल के जीव विज्ञानी धनेश भास्कर के नाम पर रखा गया है।
    3. इसकी खोज जर्मनी और क्रोशिया के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा की गई।

    SFTS वायरस
    (Severe Fever with Thrombocytopenia Syndrome)
    1. चीन में पता लगा यह एक नया वायरस है।
    2. यह वायरस टिक नामक छोटे कीड़े से पैदा होता है।
    3. इससे संक्रमित लोगों में मृत्युदर 30% तक होती है।

    मद्रास उच्च न्यायालय 
    1. मद्रास उच्च न्यायालय ने पतंजलि द्वारा कोरोना के इलाज का दावा करने वाली 'कोरोनिल' दवा के लिये 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
    2. चेन्नई स्थित एक कंपनी ने मामला दायर किया था कि पतंजलि द्वारा ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया जा रहा है क्योंकि यह कंपनी पहले से ही कोरोनिल नामसे एक औद्योगिक सफाई सामग्री का उत्पादन कर रही थी।

    स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2020
    1. वर्तमान समय की समस्याओं का तकनीकी एवं वैज्ञानिक समाधान ढूंढने के लिए इसका आयोजन किया जाता है।
    2.  इसका आयोजन नोएडा इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नालॉजी(उत्तरप्रदेश) में किया गया।
    3. इस प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार डिफेंस इंस्‍टीट्यूट ऑफ एडवांस्‍ड टेक्‍नालॉजी(DIAT) को प्रदान किया गया।
    4. DIAT को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से समस्या का समाधान करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। DIAT ने एक नई तकनीकी "दृष्टि" की खोज की जिसके अंतर्गत किसी व्यक्ति के फेशियल एक्सप्रेशन को पहचाना जा सकता है।

    महिंदा राजपक्षे
     श्रीलंका में हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की "श्रीलंका पीपुल्स पार्टी" ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies