• 9.8.20

    9 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

                       9 अगस्त 2020, करेंट अफेयर्स

    ऑन्गकोर पर्व
    1. यह पर्व तिब्बत में किसानों द्वारा मनाया जाता है जिसमें वह अच्छी फसल के लिए धरती से प्रार्थना करते हैं।
    2. इस पर्व में एक परिवार से एक सदस्य ही शामिल हो सकता है तथा वह मिलकर खेत में घेरा बनाते हैं जिसे स्थानीय बोली में ऑन्गकोर  कहा जाता है।
    3. प्रार्थना के बाद किसानों द्वारा घुड़दौड़, नृत्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    एप्पल-
    1. एप्पल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।
    2. इसने विश्व प्रसिद्ध कंपनी सऊदी आरामको पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है।

    आदि पेरुक्कू
    1. यह उत्सव तमिलनाडु में किसानों द्वारा मनाया जाता है।
    2. यह मानसून काल में मनाया जाने वाला उत्सव है तथा यह कावेरी नदी या किसी झील आदि के किनारे मनाया जाता है।
    3. यह उत्सव जल के महत्व ,निर्भरता एवं समृद्धि आदि से सम्बंधित है।

    गांधी सेतु
    1. यह बिहार में गंगा नदी के ऊपर बना पुल है।
    2. इस पुल की पश्चिमी लेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।
    3. यह पुल पटना को उत्तरी बिहार से जोड़ता है तथा इसकी लंबाई 5.75 किलोमीटर है।
    4. इस पुल को बिहार की जीवन रेखा भी कहा जाता है।

    अग्नि-शमन सेवा पोर्टल
    1. हाल ही में यह पोर्टल उड़ीसा राज्य में प्रारंभ किया गया है।
    2. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य इमारतों को अग्नि सुरक्षा प्रदान करना तथा नई बिल्डिंग इस प्रकार से बनाई जाए कि आग लगने पर भी उन्हें क्षति ना पहुंचे।

    सुनामी रेडी
    1. "सुनामी रेडी" टैग पाने वाला उड़ीसा प्रथम राज्य बन गया है।
    नोट:- "सुनामी तैयार" टैग उड़ीसा के  2 गांवों वेंकटरायपुर(गंजम जिला) और नालिआसाही(जगतसिंहपुर जिला) को प्रदान किया गया है।
    2. यह प्रोग्राम यूनेस्को के साथ मिलकर तैयार किया गया है ताकि सुनामी से बचाव एवं जागरूकता फैलाई जा सके।
    3. UNESCO-IOC के द्वारा भारत हिंद महासागर क्षेत्र में पहला देश हैैै जिसे यह दर्जा प्रदान किया गया। 

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies