• 13.9.20

    13 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   13 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    गैस क्षेत्र की तीन परियोजनाओं का शुभारंभ
    1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार में गैस क्षेत्र की 3 परियोजनाओं का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा।
    2. इसमें पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाईपलाइन संवर्धन परियोजना के हिस्से के रूप में 193 किमी लंबे दुर्गापुर-बांका खंड का उद्घाटन सम्मिलित है।
    3. इसके अतिरिक्त बिहार के बॉंका तथा पूर्वी चंपारण के सुगौली में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट(रसोई गैस भरने वाले दो संयंत्र) का उद्घाटन किया जाएगा।
    अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के मध्य शांति वार्ता
    1. 12 सितंबर 2020 को अफगानिस्तान सरकार तथा तालिबान के बीच कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता प्रारंभ हुई जो कि  दोहा एग्रीमेंट के "इंट्रा अफगान टॉक"(IAT) के तहत आयोजित की गई।
    2. इस वार्ता में अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच स्थाई शांति एवं युद्ध विराम के लिये प्रयास किये जायेंगे जिससे एक स्थाई समाधान निकल सके।
    3. दोहा शांति वार्ता के उद्घाटन सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया तथा उन्होंने भारत और अफगानिस्तान के ऐतिहासिक एवं मधुर संबंधों को रेखांकित किया और आंतरिक शांति वार्ता का स्वागत किया।

    नोट:- 29 फरवरी 2020 को अमेरिका और तालिबान के बीच "दोहा एग्रीमेंट" हुआ था जिसके तहत अमेरिका ने अफगानिस्तान से 14 महीने के भीतर अपनी तथा नाटो की सेना वापस करने और संयुक्त राष्ट्र द्वारा तालिबान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की बात कही,बदले में तालिबान ने अफगानिस्तान तथा अमेरिका के बंदी बनाए गए 1000 सैनिकों और लोगों को रिहा करने की बात कही। दूसरी तरफ तालिबान के 5000 लड़ाकों को अफगानिस्तान सरकार द्वारा मुक्त किया जाना था
    इसके साथ ही तालिबान अफगानिस्तान की चुनी हुई सरकार के साथ शांति स्थापित करने के लिए"इंट्रा अफगान टॉक" पर सहमत हुआ था।

    एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस परियोजना (आईआरएडी)
    1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस परियोजना पहले चरण में 6 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में लागू की जाएगी इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
    2. इसके लिए आईआरएडी(IRAD) ऐप विकसित किया जाएगा जिससे परिवहन,पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इस मोबाइल ऐप का उपयोग करके दुर्घटना से सम्बंधित डेटा एकत्र करने में सक्षम होंगे।
    3. इस ऐप का विकास एवं क्रियान्वयन आईआईटी मद्रास तथा नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज द्वारा किया जाएगा।
    4. इस मोबाइल ऐप के प्रयोग से दुर्घटना स्थल पर ही डेटा एकत्र कर इसका प्रयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।
    5. हाल ही में सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा इस ऐप के लिए कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में प्रशिक्षण एवं प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    डायना रिग
    1. यह ब्रिटिश अभिनेत्री थी जिनका हाल ही में निधन हो गया।
    2. गेम ऑफ़ थ्रोंस सीरीज़ में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    आसियान-भारत की मंत्रिस्तरीय बैठक
    1. आसियान भारत के विदेश मंत्रियों की मन्त्रिस्तरीय बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित आसियान के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।
    2. इस बैठक में नौवहन,नागरिकों के आपसी संबंध मजबूत करने, क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने, क्षमता निर्माण तथा शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
    3. इस मंत्रिस्तरीय  बैठक में आसियान-भारत कार्य योजना 2021-25 संबंधी प्रस्‍ताव को भी मंजूरी दी गयी तथा कार्य योजना 2016-2020 की प्रगति की समीक्षा की गई।
    नोट:- नई कार्य योजना में कारोबार, निवेश, नागरिक संपर्क बहाली,समुद्री सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा।

    एयरो इंडिया -21
    1. एयरो इंडिया -21 के 13वें संस्करण का आयोजन बंगलुरु के वायु सेना स्टेशन, येलहंका में 3 से 7 फरवरी 2021 के बीच किया जायेगा।
    2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा नई दिल्‍ली में एयरो इंडिया 2021 की वेबसाइट लांच की गई।
    3. एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयरशो तथा प्रदर्शनी होती है।

    पिगरी मिशन(Piggery Mission)
    1. हाल ही में मेघालय राज्य में देश का सबसे बड़ा पिगरी मिशन लांच किया गया है।
    2. यह सूअर पालन परियोजना 209 करोड़ रुपए की लागत से प्रारंभ की जाएगी जिसका उद्देश्य सूअर के मांस के आयात को कम करना है।
    3. इसे आत्मनिर्भर भारत के भाग के रूप में शुरू किया गया है जिससे किसानों को फायदा होगा साथ ही लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ सूअर मांस प्राप्त होगा।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies