• 12.9.20

    12 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                       12 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
    राजीव महर्षि समिति
    1. इस विशेषज्ञ समिति का गठन बैंक उधारकर्ताओं को राहत देने का आकलन करने के लिये किया गया है।
    2. यह समिति उधारकर्ताओं को ब्याज से राहत देने और कोविड-19 महामारी के चलते ऋण स्थगन से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन व मूल्यांकन करेगी।
    3. यह एक 3 सदस्यीय समिति है जिसके अध्यक्ष पूर्व कैग राजीव महर्षि हैं तथा दो अन्य सदस्य रविंद्र एच ढोलकिया(सेवानिवृत्त प्रोफेसर,आईआईएम अहमदाबाद) व बी.श्रीराम(पूर्व एमडी एसबीआई तथा आईडीबीआई) हैं।
    4. यह समिति समाज के विभिन्न वर्गों की आर्थिक मुश्किलें कम करने के उपाय भी सुझायेगी।

    वास्तविक नियंत्रण रेखा की वर्तमान स्थिति पर भारत और चीन पांच बिन्‍दुओं पर सहमत
    मास्को में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक से अलग भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा चीनी विदेश मंत्री वांग यी के मध्य द्विपक्षीय वार्ता में निम्न सहमति बनी-
    1. वास्‍तविक नियंत्रण रेखा(LAC) से शीघ्र ही दोनों देश सेना पीछे हटाने और तनाव दूर करने के उपाय करने पर सहमति।
    2. इस बात पर बल देना कि मतभेद विवाद में न बदल पाए
    3. दोनों देशों के सैन्‍य अधिकारियों को संवाद जारी रखने, सेनाओं को शीघ्र ही पीछे हटाने, सीमा पर उचित दूरी बनाए रखने और तनाव दूर करना चाहिए।
    4. मौजूदा समझौतों और संधियों का पालन करना।
    5. भारत-चीन सीमा प्रबंधन पर विशेष प्रतिनिधियों के माध्यम से वार्ता तथा संपर्क बनाए रखना।
    इस प्रकार दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सहयोग बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

    विष्णुपद मंदिर
    1. यह बिहार के गया में फाल्गु नदी के किनारे स्थित है यह अत्यंत प्राचीन मंदिर है जिसके वर्तमान स्वरूप का निर्माण इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1787 इसी में कराया था।
    2. हाल ही में पटना हाई कोर्ट द्वारा इसका रखरखाव करने वाली एक निजी संस्था को ढंग से प्रबंधित न करने पर फटकार लगाई।
    3. इस मंदिर में भगवान विष्णु के पद चिन्हों की पूजा की जाती है।

    ग्लोबल इकोनॉमिक फ्रीडम इंडेक्स 2020 
    1. इस इंडेक्स को कनाडा की एक संस्था "फ्रेजर इंस्टिट्यूट" द्वारा तैयार किया जाता है।यह रिपोर्ट भारत में दिल्ली स्थित थिंक टैंक "सेंटर फॉर सिविल सोसायटी" द्वारा जारी की गई। 
    2. इस रिपोर्ट में आर्थिक कारोबारी स्वतंत्रता का आकलन वैश्विक व्यापार में खुलापन, व्यक्तिगत पसंद का स्तर, बाजार में प्रवेश की योग्यता,सरकार का आकार, निजी सम्पति की सुरक्षा, विधि का शासन जैसे मानकों के आधार पर किया जाता है। इस वर्ष इसमें 162 देशों की अर्थव्यवस्था के खुलेपन का विश्लेषण किया गया था।
    3.  इस सूचकांक में भारत 105वें स्थान पर रहा जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 26 स्थान की गिरावट आई है,वर्ष 2019 में भारत की रैंकिंग 79वीं थी।
    4. ग्लोबल इकोनामिक फ्रीडम इंडेक्स में हांगकांग का प्रथम स्थान तथा सिंगापुर का द्वितीय स्थान है।चीन की रैंकिंग भारत से भी नीचे 124वें स्थान पर रही।
    5. इस सूचकांक में सबसे निचले पायदान पर अफ्रीकी देश कांगो, जिम्बाब्वे, अल्जीरिया, ईरान, सूडान आदि रहे।

    यानोमामी 
    1. यह उत्तरी ब्राजील तथा दक्षिणी वेनेजुएला के सदाबहार जंगलों एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाली जनजाति है।
    2. यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी पृथक रूप से रहने वाली(Isolated tribe) जनजाति है।
    3. इस क्षेत्र में सोने का अवैध रूप से खनन करने वाले माफियाओं द्वारा इनका लगतार शोषण व हमले किये जाते रहे हैं।

    अनिल जैन
    1. अखिल भारतीय टेनिस संघ के नए अध्यक्ष अनिल जैन बनाए गए हैं जो कि राज्यसभा सदस्य हैं।
    2. इस पद पर वह प्रवीण महाजन का स्थान लेंगे।

    फ्लोटिंग एप्पल स्टोर
    1. आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने दुनिया का पहला तैरता हुआ एप्पल स्टोर सिंगापुर के मरीना बे सैंड्स में खोला है।
    2. यह कांच से बना हुआ ग्लोब के आकार का स्टोर है जिसे बनाने की प्रेरणा रोम के पैंथयान से मिली।

    श्री सिद्धरुधा स्वामी रेलवे स्टेशन
    1. कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर श्री सिद्धरुधा स्वामी रेलवे स्टेशन रख दिया गया है।
    2. श्री सिद्धरुधा स्वामी कर्नाटक के महान दार्शनिक तथा सुधारक थे।
    3. दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन का मुख्यालय हुबली में है तथा हुबली रेलवे स्टेशन पर दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म बन रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies