• 16.9.20

    16 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                     16 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    दरभंगा में एम्स
    1. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बिहार के दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दीजिए।
    2. इस एम्स का निर्माण प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत किया जाएगा तथा इसमें 750 बेड का अस्पताल होगा।
    3. इस एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें तथा बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें होंगी।
    नोट:- इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पलवल से सोनीपत तक रेल कॉरिडोर परियोजना को भी अपनी सहमति प्रदान की। इस परियोजनाओं को हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम द्वारा पूरा किया जाएगा जो कि रेल मंत्रालय और हरियाणा सरकार का संयुक्त उपक्रम है।
    सरोद-पोर्ट्स
    SAROD- Ports(Society for Affordable Redressal of Disputes - Ports)
    1. समुद्री क्षेत्र में विवादों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध समाधान करने के लिए सरोद-पोर्ट्स को लांच किया गया है।
    2. इसमें मध्यस्थों के एक समूह के द्वारा विवादों का निपटारा किया जाएगा जिसमे इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन तथा इंडियन प्राइवेट पोर्ट्स एंड टर्मिनल्स एसोसिएशन सदस्य सम्मिलित हैं।
    3. सरोद-पोर्ट्स को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-1860 के तहत स्थापित किया गया है।
    4. इसके अंतर्गत सभी प्रकार के जिसमें प्रमुख बंदरगाह तथा निजी बंदरगाह, जेटी, टर्मिनल, गैर-प्रमुख बंदरगाह,पोर्ट ट्रस्ट से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाएगा।
    5. इसके अतिरिक्त सरोद-पोर्ट्स लाइसेंसधारी, रियायत प्राप्तकर्ता और उनके ठेकेदारों के बीच होने वाले विवादों को भी इसमें कवर किया जाएगा।

    सांसदों और मंत्रियों के वेतन-भत्तों में 30% की कटौती
    1. सांसदों के वेतन भत्तों और पेंशन संबंधित संशोधन विधेयक- 2020 लोकसभा द्वारा पारित कर दिया गया,इस विधेयक में सांसदों और मंत्रियों के वेतन भत्ते में 30% की कटौती का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त इस विधेयक द्वारा संसदीय क्षेत्र तथा कार्यालय खर्च भत्ते में भी कटौती का प्रावधान शामिल है।
    2. यह विधेयक केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 6 अप्रैल 2020 को पारित अध्यादेश का स्थान लेगा और यह 1 अप्रैल 2020 से एक वर्ष तक के लिए लागू रहेगा।
    3. कोविड-19 महामारी के कारण सांसद और मंत्रियों के वेतन भत्तों में कटौती की गई है।

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
    1. हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा इस परियोजना को लांच किया गया। इसके साथ ही पशुपालन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए "ई- गोपाल" नामक एप भी लांच किया गया।
    2. यह पशुपालन,डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय के अंतर्गत एक फ्लैगशिप परियोजना है जिसे आत्मनिर्भर भारत के तहत लांच किया गया है।
    3. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र का सतत विकास करना है जिसके अंतर्गत-
         ० वर्ष 2024-25 तक 70 लाख टन अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन तथा मत्स्य निर्यात को 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना।
          मत्स्य उत्पादकों की आय को दोगुना करना।
         ० मत्स्य एवं इससे जुड़े हुए क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 55 लाख रोजगार अवसर पैदा करना।
          मत्स्य उत्पादन के पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान को 20-25% से कम करके 10% तक करना।
    4. इस योजना के तहत 5 वर्षों के लिए वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के बीच 20,050 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

    नोट:-  इस परियोजना के दो घटक सेंट्रल सेक्टर स्कीम तथा सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम होंगे तथा यह योजना क्लस्टर अप्रोच पर आधारित होगी।

    आदित्य पुरी
    1. एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को यूरोमनी अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस- 2020 द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    2. ग्लोबल फाइनेंशल मैग्जीन द्वारा उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

    विश्व ओज़ोन दिवस
    1. ओजोन परत के संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।
    2. ओजोन परत समताप मंडल में पाई जाती है जो अल्ट्रावायलेट किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है इसलिए इसे पृथ्वी का सुरक्षा कवच भी कहा जाता है।
    3. वर्ष 2020 में ओजोन दिवस की थीम "जीवन के लिए ओजोनः ओजोन परत संरक्षण के 35 वर्ष" है।
    4. सबसे पहले ओजोन दिवस 16 सितंबर 1995 को मनाया गया था।
    5. वियना कन्वेंशन के अंतर्गत मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाली गैसों पर नियंत्रण स्थापित करता है।

    समीर कुमार खरे
    1. समीर कुमार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एशियन डेवलपमेंट बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।
    2. समीर कुमार असम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies