• 17.9.20

    17 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   17 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    अखिल भारतीय खुशहाली रिपोर्ट-2020
    1. भारत में पहली बार अखिल भारतीय खुशहाली रिपोर्ट जारी की गई जिसमें मिजोरम को पहला स्थान दिया गया इसके बाद दूसरा स्थान पंजाब और तीसरा स्थान अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का रहा।
    2. देश के प्रसिद्ध अनुसंधानकर्ता राजेश के. पिलानिया द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान मार्च 2020 से जुलाई 2020 के आंकड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की गई।
    3. यह रिपोर्ट "बिजनेस वायर इंडिया" मैगज़ीन में प्रकाशित की गयी।
    एंटी सैटलाइट मिसाइल पर डाक टिकट
    1. डाक विभाग द्वारा देश की पहली एंटी सैटलाइट मिसाइल पर डाक टिकट जारी किया गया है।
    2. इस एंटी सैटलाइट मिसाइल का परीक्षण पिछले वर्ष मार्च 2019 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा "मिशन शक्ति" के तहत ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था।

    सदाशिव रावजी पाटिल
    1. पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
    2. वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आते थे।

    "जिन्ना हिज सक्सेस,फेल्योर एंड रोल इन हिस्ट्री"
    1. इस पुस्तक को इश्तियाक अहमद ने लिखा है जो कि पाकिस्तानी मूल के स्वीडिश लेखक है।
    2. इस पुस्तक में मोहम्मद अली जिन्ना के राजनीतिक सफर, घटनाओं व विचारों को स्थान दिया गया है।

    टेको कोनिशी
    1. एशियाई विकास बैंक द्वारा टेको कोनिशी को भारत का "कंट्री डायरेक्टर" नियुक्त किया गया है।
    2. टेको कोनिशी भारत सरकार तथा अन्य सहयोगियों के साथ एशियाई विकास बैंक संचालन, नीति और संवाद को नेतृत्व प्रदान करेंगे।

    माउंट एवरेस्ट
    1. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल और चीन द्वारा फिर से मापने का कार्य किया जा रहा है।
    2. माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर है यह नेपाल में हिमालय पर्वत में स्थित है।
    3. इसको प्रथम बार मापने का कार्य 1953 में नेपाली तेनज़िंग नोर्गे और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने किया था जो इसके पहले फ़तेहकर्ता भी थे।

    स्पूतनिक 5
    1. यह रूस द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन है।
    2. रूस स्पूतनिक 5 की आपूर्ति भारतीय फार्मा कम्पनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज़ को करेगा।

    एससीओ की मीटिंग का बहिष्कार
    1. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन की हो रही मीटिंग का बहिष्कार किया गया।
    2. इस बहिष्कार का कारण पाकिस्तान द्वारा विवादित नक्शा का प्रदर्शन था जिसमें उसने भारत के कश्मीर तथा जूनागढ़ क्षेत्र को अपने हिस्से में दिखाया था।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies