• 25.9.20

    25 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                     25 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
                           
    फिट इंडिया संवाद
    1. फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर फिट इंडिया संवाद के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस एक्सपर्ट तथा जानी-मानी हस्तियों-क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता मिलिंद सोमन, फुटबॉल खिलाड़ी अफशान आशिक और अन्‍य से बातचीत की।
    2. इस दौरान प्रधानमंत्री ने "फिट इंडिया एज-उपयुक्त फिटनेस प्रोटोकोल" भी लांच किया तथा लोगों को "फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़" का नया मंत्र दिया तथा लोगों से शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए ध्यान,प्राणायाम,योग, खेल,व्यायाम,साइकिलिंग,सैर आदि करने की अपील की।

    नोट:- फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत पिछले वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लोगों में स्वास्थ्य तथा फ़िटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए की गई थी।
    51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह
    1. इसका आयोजन गोवा में 16 से 24 जनवरी 2021 के बीच किया जाएगा।
    2. इसे वर्चुअल तथा फिजिकल दोनों फॉर्मेट में किया जाएगा।
    नोट:- पहले इसका आयोजन 20 से 28 नवम्बर 2020 के मध्य किया जाना था।

    डीन जोन्स
    1. ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध क्रिकेटर थे जिनका हाल ही में निधन हो गया।
    2. इन्हें बेहतरीन कमेंट्री के लिए भी जाना जाता है।

    हजीरा गैस संयंत्र में विस्फोट
     गुजरात में सूरत के समीप ओएनजीसी के हजीरा गैस संयंत्र में भारी विस्फोट हुआ।
    नोट:- ओएनजीसी एक महारत्न कंपनी है।

    विश्व जोखिम सूचकांक 2020
    1. यह रिपोर्ट प्राकृतिक आपदाओं के लिए सबसे अधिक जोखिम वाले देशों की रैंकिंग से संबंधित है।
    2. यह रिपोर्ट वर्ष 2011 से जारी की जाती है यह यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एंड ह्यूमन सिक्योरिटी,बुंडनिस एंटिवक्लंग हिलफ्ट और जर्मनी के स्टटगार्ट विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व जोखिम सूचकांक 2020 का हिस्सा है।
    3. इस रिपोर्ट में "ओशेनिया" क्षेत्र को सबसे अधिक जोखिम वाला बताया गया है।
    4. इन वर्ष 181 देशों की सूची में भारत का स्थान 89वां रहा जो प्राकृतिक आपदा के जोखिम से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार नही है।

    सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
    1. सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया।
    2. यह एक वर्चुअल बैठक थी जो नेपाल की अध्‍यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के क्षेत्रीय प्रयासों की समीक्षा भी की गई।
    3. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि इस समय सीमा पार आतंकवाद,खत्म कनेक्टिविटी और व्यापार में रुकावट यह तीन मुख्य चुनौतियां सार्क देशों के सामने हैं।
    4. इस दौरान विदेश मंत्री ने बताया कि सार्क कोविड-19 आपात कोष में भारत द्वारा जरूरी दवाइयां, सुरक्षा एवं जांच किट, तथा अन्य जरूरी साजो सामान उपलब्ध कराए गए।

    नो मास्क नो सर्विस
    1. राजस्थान के जोधपुर शहर के प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाई जा सके।
    2. इसके साथ ही यहां नो मास्क नो एंट्री अभियान भी चलाया जा रहा है।

    सर्गेई तोरोप
    1. सर्गेई तोरोप प्रभु यीशु के पुनर्जन्म का दावा करता है जिसे हाल ही में रूस में गिरफ्तार कर लिया गया।
    2. इसे "जीसस आफ साइबेरिया" के नाम से जाना जाता था।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies