• 26.9.20

    26 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                       26 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    एसपी बालासुब्रमण्यम
    1. दक्षिण भारतीय तथा हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में कोविड 19 के कारण निधन हो गया।
    2. इन्होंने 16 भाषाओं में लगभग 40,000 से अधिक गाने गाए थे।
    3. इन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    4. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के शुरुआती कैरियर में इन्हें सलमान खान की आवाज समझा जाता था।
    तस्मानिया द्वीप
    1. ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में स्थित तस्मानिया द्वीप के किनारे लगभग 380 व्हेल मृत पायी गयीं।
    2. ऐसा माना जाता है कि बढ़ते समुद्री प्रदूषण के कारण यहाँ व्हेल सामूहिक रूप से आत्महत्या करती हैं।

    स्वच्छ विद्यालय अभियान
    1. इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2014 में मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा की गई जिसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा के अधिकार को ढंग से लागू करना था।
    2. इस अभियान के तहत विद्यालयों में लड़कों और लड़कियों के लिए स्वच्छ टॉयलेट बनवाए जाने थे जिसकी जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को दी गई कि वह इन टॉयलेटस का निर्माण करें और उनका 3 से 5 साल तक रखरखाव भी करें।
    3. इनके निर्माण और रखरखाव के लिए वित्त की व्यवस्था कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के फंड से की जानी थी।
    4. हाल ही में कैग(CAG) द्वारा इस अभियान के परफॉर्मेंस पर एक रिपोर्ट जारी की गई।

    कृतज्ञ हैकथान
    1. हाल ही में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 'कृतज्ञ हैकथान' की घोषणा की गयी।
    2. इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(ICAR) द्वारा राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत किया जा रहा है।
    3. इसको प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा देना है विशेष रूप से महिलाओं की मदद करने वाले उपकरणों को।

    शिवांगी सिंह
    1. फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट होगी।
    2. शिवांगी सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आती हैं।

    मुख्यमंत्री ग्राम्य परिवहन अचोनी योजना
    1. यह योजना असम राज्य में शुरू की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की सुविधाओं में वृद्धि करनी है।
    2. इसके तहत लोगों को मोटर व्हीकल प्रदान किए जाएंगे जिससे लोग अपना रोजगार प्रारंभ कर सकेंगे।

    पंजाब में सतर्कता आयोग के गठन को मंजूरी
    1. पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में राज्य सतर्कता आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान की।
    2. यह एक बहुसदस्यीय आयोग होगा जिसमें एक चेयरमैन तथा दो सदस्य होंगे जिनका कार्यकाल 5 साल का होगा।
    3. इसके गठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार में कमी करना तथा सरकारी कर्मचारियों के कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ाना है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies