• 7.9.20

    7 सितंबर 2020,करेंट अफेयर्स

                    7 सितंबर 2020,करेंट अफेयर्स

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्रफल में वृद्धि
    1. असम के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 3053 हेक्टेयर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी।
    2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है तथा यह राष्ट्रीय उद्यान ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है।
    3. इसे 1974 में राष्ट्रीय उद्यान,1985 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल तथा 2007 में यह टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
    4. एक सींग वाला गैंडा असम राज्य का राजकीय पशु है।
    पंग ल्हबसोल त्यौहार
    1. यह त्यौहार सिक्किम राज्य में मनाया गया।
    2. इसमें सिक्किम के संरक्षक देवता की पूजा की जाती है तथा तिब्बतन कैलेंडर की सातवें महीने में मनाया जाता है।

    ब्राज़ील फ़ुटबाल फेडरेशन
    1. हाल ही में ब्राज़ील फुटबॉल फेडरेशन ने अपने निर्णय में कहा कि अब महिला टीम को भी पुरुष टीम के बराबर वेतन दिया जाएगा।
    2. इससे पहले आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,नार्वे आदि देशों में पुरुष एवं महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को समान वेतन दिये जाने का निर्णय लिया जा चुका है।

    एटीएम कार्डलेस कैश निकासी
    1. हाल ही में निजी बैंक आरबीएल बैंक(रत्नाकर बैंक लिमिटेड) ने बिना एटीएम कार्ड के कैश निकासी की सुविधा प्रदान की है
    2. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को मोबैंक ऐप में लॉग-इन करना पड़ेगा।

    चीन पर पेंटागन की रिपोर्ट -2020
    1. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने चीन पर एक रिपोर्ट का प्रकाशन किया है जिसके अनुसार विश्व में सबसे बड़ी नौसेना अब चीन के पास है।
    2. इसमें बताया गया है कि चीन इंडो- पेसिफिक क्षेत्र में अपना विस्तार कर रहा है तथा भारत की पड़ोसी देशों- पाकिस्तान,म्यांमार व श्रीलंका आदि में अपने ठिकाने बनाकर पकड़ मजबूत बना रहा है।
    3. रिपोर्ट में बताया गया कि चीन ने 2017 में जिबूती में अपना पहला विदेशी आधार स्थापित किया जिसके बाद से वह हॉर्न ऑफ अफ्रीका तथा पड़ोसी क्षेत्रों में भी अपना आधार मजबूत कर रहा है।
    4. इसके साथ ही चीन परमाणु व अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अपनी शक्ति बना रहा है तथा वर्ष 2022 तक वह अंतरिक्ष में अपना स्थायी स्टेशन स्थापित कर सकता है।

    रिवर क्रूज़ सर्किट
    1. ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नदी क्रूज़ सर्किट का विकास किया जाएगा। जिसके तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी(पीपीपी मॉडल) के आधार पर नदियों में क्रूज़ चलाकर कोविड-19 महामारी काल में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
    2. महानदी, चिल्का झील तथा डंगमाला आरक्षित वन क्षेत्र जिसमे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 का धमार से पारादीप सम्मिलित है, में यह सर्किट बनाए जाने की योजना है।

    विलमिंगटन
    1. यह अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य में स्थित एक बंदरगाह शहर है।
    2. इस शहर को हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध का प्रथम हेरिटेज सिटी घोषित किया गया है क्योंकि विलमिंगटन में शिपिंग बिल्डिंग कंपनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अत्यधिक आपातकालीन जहाजों का निर्माण किया था।

    राज्य बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2019
    1. राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों लिये जारी राज्य बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2019 में आंध्र प्रदेश को प्रथम स्थान, उत्तर प्रदेश को द्वितीय तथा तेलंगाना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
    2. यह रैंकिंग इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए जारी की जाती है जो निवेशकों को आकर्षित करने, राज्यों व निवेशकों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने तथा व्यापार व कारोबार गतिविधियों में सुधार लाने से संबंधित राज्य द्वारा किए गए प्रयासों का मूल्यांकन करती है।

    बांग्लादेश एवं त्रिपुरा के मध्य अंतर्देशीय शिपिंग कार्गो
    1. हाल ही में बांग्लादेश के डॉडकुंडी से त्रिपुरा के सोनामुरा के मध्य शिपिंग कार्गो की शुरुआत हुई।
    2. यह शिपिंग कार्गो गुमटी नदी में 93 किलोमीटर की यात्रा तय कर सोनामुरा पहुंचा।
    नोट:- गुमटी नदी बांग्लादेश की मेघना नदी की सहायक है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies