• 6.9.20

    6 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                      6 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स
    शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक
    1. मास्को में हुई शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया।
    2. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद की निंदा, क्षेत्रीय सुरक्षा,वैश्विक सुरक्षा ढांचे के विकास,अफगानिस्तान,कोरोना महामारी आदि मुद्दों पर चर्चा की।
    3. इस बैठक के अलावा मास्को में ही भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फंगह्वा भारत-चीन सीमा संबंधो, नियंत्रण रेखा पर तनाव आदि से संबंधित मुद्दों पर भी वार्ता की।
    हम्पी
    1. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वेबिनार सीरीज  "देखो अपना देश" के अंतर्गत  महत्वपूर्ण  ऐतिहासिक स्थल हंपी पर वेबिनार आयोजित किया गया।
    2. हंपी कर्नाटक राज्य में तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है तथा यह यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों की सूची में सम्मिलित है।
    3. 14वीं शताब्दी में हंपी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध रहा तथा 15वीं शताब्दी में हंपी विश्व का दूसरी सबसे बड़ी मध्यकालीन शहर था।
    4. यहां की प्रमुख धरोहरों में विरुपाक्ष मंदिर प्रसिद्ध है इसके दक्षिण में हेमकुंटा पहाड़ी स्थित है जहां जैन मंदिर,भगवान नरसिम्हा की एकाश्म मूर्ति तथा पुराने खंडहरों के अवशेष देखे जा सकते हैं।
    5. इसके साथ ही हम्पी में विट्ठल मंदिर भी स्थित है जहां के स्तंभ संगीत ध्वनि उत्पन्न करते हैं।

    राजकुमारी चौहान
    1. देहरादून(उत्तराखंड) की राजकुमारी चौहान को "टीचर ऑफ द ईयर 2020" का पुरस्कार प्रदान किया गया।
    2. यह पुरस्कार दिव्य हिमगिरी संस्था,उत्तराखंड विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद, शब्दावली आयोग,केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

    स्टार्टअप, सौर संयंत्र और कंप्रेस्ड बायोगैस प्राथमिक क्षेत्र में सम्मिलित
    1. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार स्टार्टअप, सौर संयंत्रों और कंप्रेस्ड बायोगैस को प्राथमिक क्षेत्र के कर्ज़ के दायरे में सम्मिलित किया है।
    2. अब इन क्षेत्रों के लिए आसानी से लोन प्राप्त किया जा सकेगा जिससे लघु एवं सीमांत किसानों को फायदा होगा शादी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

    'I-रखवाली' ऐप
    1पंजाब सरकार द्वारा 'I-रखवाली' ऐप को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लांच किया गया है।
    2. इस ऐप के माध्यम से वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अवैध वनों की कटाई पर भी इस ऐप के माध्यम से रोक लगाई जाएगी

    टॉप थिंकर 2020
    1. ब्रिटिश पत्रिका ‘प्रोस्पेक्ट' द्वारा जारी की गई टॉप थिंकर  2020 की सूची में सबसे ऊपर प्रथम स्थान केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को स्थान दिया गया है।
    2. केके शैलजा द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये गए बेहतरीन प्रयासों तथा कुशल नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया।

    मास्क एटीएम
    1. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहला मास्क एटीएम लगाया गया है जहां केवल ₹5 में मास्क प्राप्त किया जा सकता है।
    2. इसके साथ ही यह एटीएम हाथों को सैनेटाइज भी करेगा।

    EnJogo
    1. यह भारत का पहला फुटबॉल प्रशिक्षण ऐप है जिसे बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल द्वारा लांच किया गया।
    2. यह फुटबॉल ऐप वीडियो के द्वारा घर पर ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा इसके साथ ही पोषण एवं पोषक तत्वों की जानकारी भी दी जाएगी।

    जॉनी बख्‍शी
    बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्‍शी का 82 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies