• 10.10.20

    10 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   10 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स
                  
    नोबेल शांति पुरस्कार 2020
    1. इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार "विश्व खाद्य प्रोग्राम" को दिया गया है क्योंकि इस संस्था ने भूख से विरुद्ध एक महत्वपूर्ण और लंबी लड़ाई लड़ी है।
    2. विश्व खाद्य कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है जिसका उद्देश्य विश्व भर में भुखमरी को मिटाना और खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है।
    कैबिनेट द्वारा 7 "स्थायी कार्बनिक प्रदूषकों" पर प्रतिबंध
    1. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्टॉकहोम कन्वेंशन के तहत वर्गीकृत 7 स्थायी कार्बनिक प्रदूषकों(Persistent Organic Pollutants,POPs) पर प्रतिबंध लगाने पर अपनी सहमति दे दी है।
    2. ये सात POPs निम्नलिखित हैं-
         ० क्‍लोरडीकोन
         ० हेक्‍साब्रोमोडीफिनाइल
         ० हेक्‍साब्रोमोडीफिनाइल इथर और हेप्टाब्रोमोडीफिनाइल इथर (कमर्शियल ऑक्टा-बीडीई)
         ० पेंटाक्‍लोरोबेंजीन
         ० हेक्‍साब्रोमोसाइक्‍लोडोडीकेन
         ० हेक्‍साक्‍लोरोबूटाडीन
         ० टेट्राब्रोमोडीफिनाइल ईथर और पेंटाब्रोमोडीफिनाइल ईथर(कमर्शियल पेंटा-बीडीई)
    3. POPs ऐसे प्रदूषक होते हैं जो एक शरीर से दूसरे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं तथा जिनका जैव संचयन होता रहता है और यह लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं।
    4. स्टॉकहोम कन्वेंशन मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को बचाने के लिए एक वैश्विक संधि है। वर्ष 2001 में इसे हस्ताक्षर के लिये आमंत्रित किया गया तथा यह 2004 में लागू हुई।

    नौगढ़ रेलवे स्टेशन
    1. यह रेलवे स्टेशन  उत्तर प्रदेश राज्य के तराई में स्थित है हाल ही में इसका नाम बदलकर सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन रख दिया गया है।
    2. यहां से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर लुंबिनी नामक स्थान है जहां पर महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए उनके सम्मान में इसका नाम सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन रखा गया।
    नोट:- महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था।

    माय गंगा माय डॉल्फिन कैम्पेन
    1. हाल ही में नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा, वन विभाग और वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने "माय गंगा माय डॉल्फिन" कैम्पेन को लांच किया।
    2. इसका उद्देश्य डॉल्फिन आधारित इकोटूरिज्म को बढ़ावा देना तथा डॉल्फिन की गणना करना है।
    3. इसके तहत उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के छह स्थानों पर डॉल्फिन सफारी का निर्माण किया जाएगा।

    नोट:- गंगा नदी डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है। आईयूसीएन की रेड डाटा लिस्ट में डॉल्फिन को Endangered में सम्मिलित किया जाता है।

    मारियो मोलिना
    1. यह मेक्सिको के प्रसिद्ध  रसायनशास्त्री थे जिनका हाल ही में निधन हो गया।
    2. इन्हें क्लोरोफ्लोरोकार्बन द्वारा ओज़ोन परत के क्षरण का पता लगाने के लिये जाना जाता है।
    3. इन्हें वर्ष 1995 का रसायन के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

    फीनिक्स सेटलमेंट
    1. दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट(डरबन) को यहां की सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया है।
    2. फीनिक्स सेटलमेंट महात्मा गांधी से जुड़ी हुई जगह है जहां उन्होंने एक आश्रम की स्थापना की थी।

    MSME प्रेरणा
    1. एमएसएमई प्रेरणा इंडियन बैंक का ऑनलाइन बिजनेस मेंटरिंग प्रोग्राम है जिसको वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लांच किया गया।
    2. इसका मुख्य उद्देश्य कौशल विकास तथा क्षमता निर्माण कार्यशालाओं का आयोजन कर उद्यमियों को सशक्त करना है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies