• 9.10.20

    9 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                    9 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    लुईस ग्लूक
    1. अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को वर्ष 2020 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    2. उन्हें यह सम्मान उनकी बेहतरीन काव्यात्मक आवाज के लिए दिया गया है।
    3. "द वाइल्ड आइरिस" लुईस ग्लूक के प्रसिद्ध संग्रहों में से एक रहा है।
    4. लुईस ग्लूक अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफ़ेसर है।
    पाकुर हनी
    1. हाल ही में केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री ने "पाकुर हनी" को ट्राईफेड और ट्राइब्स इंडिया के माध्यम से लांच करने का निर्णय लिया है।
    2. पाकुर शहद 100% प्राकृतिक शहद होता है जिसे झारखंड के पाकुर में निवास करने वाली संथाल और पहाड़िया जनजाति द्वारा बनाया जाता है।
    3. पाकुड़ शहद एंटी ऑक्सीडेंट,विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों का स्रोत होता है।
    नोट:- ट्राइब्स इंडिया भारत का सबसे बड़ा हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों का एक ई- मार्केट प्लेस है जिसे गांधी जयंती के अवसर पर लांच किया गया था।

    विशाल आनंद
    1. प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता विशाल आनंद का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया।
    2. इनका वास्तविक नाम भीष्म कोहली था।

    सबा अल-खालिद अल-सबा
    1. यह कुवैत के प्रधानमंत्री थे जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    2. कुवैत में नवंबर 2020 में चुनाव होंगे।

    नोट:- बिशार ख़सावने को जॉर्डन का नया प्रधानमंत्री जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय द्वारा नियुक्त किया गया।

    धौलासिद्ध हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट
    1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में धौलासिद्ध हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
    2. यह प्रोजेक्ट व्यास नदी पर बनाया जाएगा जिसकी क्षमता 66 मेगावाट होगी।
    3. यह एक "रन ऑफ द रिवर" प्रोजेक्ट होगा।

    जिरकॉन(Tsirkon) हाइपरसोनिक मिसाइल
    1. हाल ही में रूस द्वारा जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
    2. यह इस मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण था जिसके तहत जिरकॉन मिसाइल ने बेरेन्ट्स सागर में स्थित अपने लक्ष्य को ध्वस्त कर दिया।
    3. इस दौरान इस मिसाइल ने 8 मैक से अधिक की गति हासिल की।

    एम.राजेश्वर राव
    1. राजेश्वर राव को भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।
    2. डिप्टी गवर्नर का यह पद मार्च 2020 में एन.आर.विश्वनाथन के इस्तीफे के बाद से खाली था।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies