• 12.10.20

    12 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   12 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स
                   
    संपत्ति कार्ड वितरण योजना
    1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2020 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरण योजना का शुभारंभ किया।
    2. संपत्ति कार्ड वितरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सर्वेक्षण कर मकान मालिकों को उनके भवन के अधिकार का रिकॉर्ड तथा संपत्ति कार्ड जारी किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में इसके तहत 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक के गांवों को सम्मिलित किया गया है।
    3. ग्रामीण इलाकों में घरों का मालिकाना अधिकार प्राप्त होने से उन्हें बैंकों से ऋण, लोन एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं लेने में सहूलियत होगी।
    स्वामित्व योजना:-  केंद्र सरकार ने पंचायती राज दिवस(24 अप्रैल 2020) को इसकी घोषणा की थी जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को "रेकॉर्ड आफ राइटस" देने के लिए संपत्ति कार्ड जारी करना है।
    कोवैक्स(COVAX) पहल
    1. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक पहल है जिसके तहत वर्ष 2021 तक कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगभग 2 बिलियन टीकों की आपूर्ति करनी है।
    2. इस पहल में अब तक लगभग 150 से अधिक देश सम्मिलित हो चुके हैं चीन भी हाल ही में इस पहल में सम्मिलित हुआ है।
    3. संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूस अभी तक इस पहल में सम्मिलित नहीं हुए हैं।

    स्व निर्भर नारी: आत्मनिर्भर असोम योजना
    1. असम सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई है।
    2. इसके तहत गरीब तथा वंचित महिलाओं को व्यक्तिगत तथा सामुदायिक विकास द्वारा सशक्त किया जाएगा।

    फ्रेंच ओपन 2020 
    पुरूष सिंगल्स- स्पेन के राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को फाइनल में पराजित करके फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया।
    महिला सिंगल्स- पोलैंड की 19 वर्षीय इगा स्वितेक ने फाइनल में अमेरिका की सोफिया केनिन को पराजित कर महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया।
    नोट- इगा 2005 के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं।उनसे पहले 19 वर्ष की उम्र में राफेल नडाल ने यह खिताब जीता था।


    आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच संघर्ष विराम
    1. "नागोरनो कारबाख" नामक क्षेत्र को लेकर आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहे संघर्ष पर विराम के लिये दोनों देश सहमत हो गये।
    2. हाल ही में 27 सितंबर को दोनों देशों की सेनाओं के मध्य यह संघर्ष प्रारंभ हुआ था।

    कस्तूरी कॉटन
    1. विश्व कपास दिवस के अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा भारतीय कपास का पहली बार ब्रांड और लोगो "कस्तूरी कॉटन" लांच किया गया।
    2. अब विश्व भर में भारतीय कपास को कस्तूरी कपास के नाम से पहचान मिलेगी।
    नोट- भारत विश्व में कपास का सबसे बड़ा उपभोक्ता तथा दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।



     

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies