• 13.10.20

    13 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   13 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020
    1. इस वर्ष संयुक्त राज्य अमरीका के अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रुप से अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
    2. इन्हें "नीलामी के सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कार" के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।
    3. अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1969 से हुई थी।
    लीबिया में अपह्त भारतीय नागरिक रिहा
    1. 14 सितंबर को लीबिया के अश्शरीफ में सात भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था। जिन्हें अब अपहरणकर्ताओं द्वारा रिहा कर दिया गया है तथा कंपनी अल शोला अल मुदिया को सौंपा दिया गया।ट्यूनीशिया में राजदूत, पुनीत रॉय कुंडल ने अपहरणकर्ताओं द्वारा नागरिकों को रिहा किये जाने के बाद उनसे बात की।
    2. यह अपह्त नागरिक आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के निवासी थे अब उनकी भारत वापसी के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
    नोट:- लीबिया में भारत का कोई दूतावास नहीं है और ट्यूनीशिया स्थित भारतीय मिशन ही लीबिया में रह रहे भारतीय नागरिक के मामलों को देखता है। सुरक्षा कारणों से वर्ष 2016 से ही भारतीयों की लीबिया यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

    एवा मुरटो
    1. 16 वर्षीय एवा को एक दिन के लिए फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनाया गया।
    2. ऐसा करने का उद्देश्य देश में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उसके प्रति जागरूकता फैलाना था।

    निहाल सरीन
    1. भारत के 16 वर्षीय निहाल ने चेस डॉट कॉम 2020 की जूनियर स्पीड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
    2. इन्होंने रूस के एलेक्सी सराना को पराजित कर यह चैंपियनशिप जीती।

    आरे(Aarey) वन क्षेत्र
    1. आरे वन क्षेत्र महाराष्ट्र के मुंबई में है जिसे आरक्षित वन घोषित किया गया है।
    2. इस क्षेत्र में बनने वाली एक मेट्रो रेल परियोजना के कार शेड का स्थानांतरण कांजुरमार्ग में कर दिया गया

    सागर कवच
    1. भारतीय नौसेना ने भारतीय तटरक्षक दल के साथ मिलकर सागर कवच नामक संयुक्त अभ्यास किया।
    2. यह संयुक्त अभ्यास अरब सागर में संपन्न किया गया।

    गरबा
    1. गरबा गुजरात राज्य का एक नृत्य रूप है।
    2. गुजरात सरकार ने गरबा को "विश्व का सबसे लंबा नृत्य महोत्सव" नाम देकर सम्मानित किया है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में 100% नल जल कनेक्शन
    गोवा देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अपने ग्रामीण इलाकों में 100% नल जल कनेक्शन प्रदान किया है।

     वृक्ष प्रत्यारोपण नीति
     1. हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा वृक्ष प्रत्यारोपण नीति को मंजूरी प्रदान की गई है।
     2. इसके तहत किसी परियोजना के बीच में आने वाले वृक्षों को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रोपित किया जायेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies