• 15.10.20

    15 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                    15 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    जोजिला सुरंग निर्माण कार्य प्रारंभ
    1. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने जम्मू और कश्मीर में ज़ोजिला सुरंग के निर्माण कार्य की शुरुआत की।
    2. राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर स्थित इस सुरंग के निर्माण से श्रीनगर और लेह के बीच साल भर संपर्क बना रहेगा।
    3. 3000 मीटर की ऊंचाई पर ज़ोजिला दर्रे पर बनने वाली यह सुरंग 14.15 किमी लंबी होगी।
    4. सामरिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण होने के साथ ही इसके निर्माण से लद्दाख के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।

    दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू
    1. दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण स्थापित करने के लिये ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू किया गया।
    2. इसके तहत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में डीजल जेनरेटर, कूड़ा-कचरा जलाने, बड़े निर्माण कार्यों, सड़कों पर झाड़ू लगाने आदि जैसे कार्यो पर रोक लगेगी।
    3. दिल्ली सरकार द्वारा पहले से ही एन्टी डस्टिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

    ह्यूज कम्युनिकेशंस इंडिया
    1. भारतनेट परियोजना के अंतर्गत सरकार ने 5,000 ग्राम पंचायतों को सैटेलाइट ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लिए(मार्च 2021 तक) ह्यूज कम्युनिकेशंस इंडिया का चयन किया है।
    2. इन ग्राम पंचायतों का चयन सीमावर्ती, नक्सल प्रभावित और द्वीप क्षेत्रों से किया जाएगा।

    स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज रिपोर्ट-2020
    1. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 16 अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों और वित्तपोषण संस्थाओं के साथ मिलकर यह रिपोर्ट जारी की।
    2. इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 50 वर्षों में 11,000 से अधिक आपदाएं आयी हैं जिसमें मौसम, जलवायु,बाढ़,सूखा,भूकंप और सूनामी जैसी घटनाएं सम्मिलित हैं। इन आपदाओं के कारण 20 लाख लोग हताहत हुए और 3.6 खरब ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।
    3. एक नकारात्मक बात यह रही कि 2018 की तुलना में 2030 तक अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता की आवश्यकता चाहने वाले लोगों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
    4. यद्यपि प्रतिवर्ष मौसम आपदाओं से होने वाली मौतों की औसत संख्या में एक-तिहाई की कमी आई।

    प्रति व्यक्ति जीडीपी में भारत से बांग्लादेश के आगे रहने की संभावना
    1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 13 अक्टूबर 2020 को एक रिपोर्ट जारी की जिसके अनुसार बांग्लादेश प्रति व्यक्ति जीडीपी में भारत को भी पीछे छोड़ सकता है जिसका कारण कोविड-19 महामारी के कारण भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरी मार पड़ना है।
    2. IMF के अनुसार भारत का प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.5% गिरकर 1,877 डॉलर रहने की संभावना है जबकि बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 में 4% बढ़कर 1,888 डॉलर रहने की संभावना है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies