• 19.10.20

    16 & 17 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

              16 & 17 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    "रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ़" अभियान
    1. इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में की गई।
    2. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है।
    वैश्विक भूख सूचकांक 2020
    1. वैश्विक भूख सूचकांक 2020 में 107 देशों की सूची में भारत का 94वां स्थान रहा।
    2. इस प्रकार भारत भूख के मामले में "गंभीर श्रेणी" में सम्मिलित किया गया।
    3. भूख सूचकांक में चाड(107वें), तिमोर-लेस्ते और मेडागास्कर सबसे खतरनाक स्थिति में है।
    4. वैश्विक भुखमरी सूचकांक(GHI) आयरलैंड की एजेंसी ‘कंसर्न वर्ल्डवाइड’ और जर्मनी के एक संगठन ‘वेल्ट हंगर हिल्फे’ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया जाता है।

    थाईलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल
    1. थाईलैंड में स्टूडेंट्स द्वारा राजतंत्र के विरोध में "थ्री फिंगर्स" मूवमेंट चलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 
    2. हाल ही में थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा द्वारा राजा के समर्थन में तानाशाही नियमों को लागू किया जा रहा था जिसका यहां की जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है।

    कपिला(KAPILA) कलाम अभियान
    1. इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा की गई।
    2. यह एक बौद्धिक संपदा साक्षरता तथा जागरूकता अभियान है।
    3. KAPILA- Kalam Programme for Intellectual Property literacy and awareness Campaign
    4. इस अभियान के माध्यम से अविष्कारों के पेटेंट का महत्व बताया जाएगा तथा साथ ही 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के मध्य "बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह" भी आयोजित किया जाएगा।

    बांडुंग सम्मेलन की 65 वीं वर्षगांठ
    1. गुटनिरपेक्ष आंदोलन(NAM) की शुरुआत वर्ष 1955 में इंडोनेशिया के बांडुंग शहर से हुई थी।
    2. बांडुंग सम्मेलन के बाद ही गुट-निरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक सिद्धांतों को अपनाया गया था।

    भारत और चिली के बीच संयुक्त आयोग की प्रथम बैठक
    1. भारत तथा दक्षिण अमेरिकी देश चिली के मध्य संयुक्त आयोग की प्रथम बैठक का आयोजन हाल ही में किया गया।
    2. इस बैठक में स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, व्यापार- वाणिज्य अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की सहमति व्यक्त की गई।




    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies