• 3.10.20

    3 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   3 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केट प्लेस
    1. जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा द्वारा "ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केट प्लेस" का उद्घाटन गांधी जयंती के अवसर पर वर्चुअल रूप से किया गया।
    2. यह भारत का सबसे बड़ा हस्तशिल्प और जैविक उत्पाद बाजार होगा।
    3. यह ट्राईफेड की पहल है जो जनजातीय जीवन तथा उनकी आजीविका को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
    4. इसमें जनजाति उत्पादों तथा हस्तशिल्प को ऑनलाइन बाजार प्राप्त होगा जिससे वह अपने उत्पादों को ग्राहकों को सीधे बेच सकते हैं।
    ऑपरेशन माय सहेली
    1. दक्षिणी पूर्वी रेलवे जोन द्वारा शुरू की गई।
    2. इसका उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि करना है।

    स्‍वच्‍छ भारत पुरस्‍कार 2020
    1. केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत द्वारा राज्‍यों, जिलों, ब्‍लॉकों और ग्राम पंचायतों को सुंदर सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक शौचालय अभियान और गंदगी मुक्‍त भारत नामक तीन मिशन के लिये स्‍वच्‍छ भारत पुरस्‍कार 2020 प्रदान किये गए।
    2. स्‍वच्‍छ सुंदर सामुदायिक शौचालय श्रेणी- इसके अंतर्गत राज्य का पहला पुरस्कार गुजरात को,जिले का तिरुनेलवेल्‍ली(तमिलनाडु), ब्लॉक का खाचरौद( उज्जैन, मध्य प्रदेश) तथा गांव का चिन्‍नानूर(तमिलनाडु) को दिया गया।
    3. सामुदायिक शौचालय अभियान - इसके अंतर्गत गुजरात और उत्‍तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य तथा प्रयागराज और बरेली को सबसे अच्छे जिले का पुरस्कार मिला।
    4. गंदगी मुक्‍त भारत मिशन - इसके अंतर्गत हरियाणा और तेलंगाना को पहला पुरस्कार दिया गया।

    चीन द्वारा क्षुद्रग्रह के खनन लिए रोबोट 
    1. चीन द्वारा दुनिया का पहला क्षुद्रग्रह(एस्टेरोइड) के खनन के लिए रोबोट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
    2. यह मिशन संभवतः नवंबर 2020 में भेजा जाएगा।
    3.  मंगल तथा वृहस्पति ग्रह के बीच एस्टेरॉयड बेल्ट पायी जाती है जिसमें लाखों एस्टेरॉयड सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं।

    सोनिक बूम
    1. सोनिक बूम की घटना फ्रांस के पेरिस शहर में ही हुई जिसके कारण भयंकर आवाज से गेट,विंडो आदि के शीशे चटक गए तथा लोग भयभीत हो गए।
    2. सोनिक बूम वह घटना है जब कोई विमान एक मैक से 2 मैक की स्पीड पकड़ता है तो भयंकर आवाज आती है।
    3. पेरिस में यह घटना राफेल विमानों के शहर के ऊपर उड़ने के कारण घटित हुई।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies