• 2.10.20

    2 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   2 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
    1. प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस और गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।
    2. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाये जाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2007 में पारित किया गया था।
    3. 2 अक्टूबर को ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस भी मनाया जाता है।

    नोट:- 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।
    आर्कटिक क्षेत्र में जोंबी आग
    1. वर्तमान में आर्कटिक क्षेत्र के एक बड़े भाग पर जोंबी आग फैल गई है।
    2. जोंबी आग ऐसी आग है जो पिछले वर्ष इस क्षेत्र में लगी होती है और सर्दियों के दिनों में यह आग बर्फ की परत के नीचे दब जाती है पुनः गर्मी का मौसम आने पर आग भयंकर रूप ले लेती है। ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में पीट कोयला होने के कारण यह आग निरंतर बनी रहती है।
    नोट:- आर्किटेक्ट क्षेत्र का विस्तार उत्तरी गोलार्ध में 66 1/2 उत्तरी अक्षांश से लेकर उत्तरी ध्रुव तक पाया जाता है।

    दुर्गम चेरुवू झील
    1. यह तेलंगना में रंगारेड्डी जिले में स्थित(हैदराबाद के समीप) झील है जो जुबली हिल्स तथा माधापुर पहाड़ी के मध्य स्थित है।
    2. हाल ही में इस झील के ऊपर "केबल ब्रिज" का उद्घाटन किया गया।
    3. इस झील को रायदुर्गम झील के नाम से भी जानते हैं। इसके द्वारा गोलकुंडा किले के आसपास के लोगों को पानी की सप्लाई की जाती थी।

    हाइयांग -2सी(Haiyang-2C)
    1. हाल ही में चीन द्वारा Haiyang-2C सैटेलाइट को समुद्री पर्यावरण की मानिटरिंग(समुद्री तरंग की ऊंचाई,समुद्र तल,वायु की गति,तापमान आदि) के लिए लांच किया गया।
    2. Haiyang-2C, Haiyang श्रृंखला का तीसरा सेटेलाइट है।

    एमनेस्टी इंटरनेशनल के भारत में काम करने पर रोक
    1. भारत सरकार द्वारा एमनेस्टी इंटरनेशनल के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया क्योंकि इस संस्था ने आवश्यक फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट(FCRA) के तहत अपने आप को रजिस्टर नहीं करवाया था।
    2. इस प्रकार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी भारत में अपनी सभी गतिविधियों को बंद करने की घोषणा भी कर दी।
    नोट:- एमनेस्टी इंटरनेशनल एक मानवाधिकार संगठन(NGO) है। इसकी स्थापना लंदन में 1961 में पीटर बेनसन द्वारा की गई थी।

    फ्रांस और भारत का 2025 तक शुक्र मिशन
    1. फ्रांस की स्पेस एजेंसी-CNES ने यह घोषणा की कि वह भारत के साथ मिलकर 2025 तक शुक्र(Venus) ग्रह पर एक मिशन भेजेगा।
    2. इस मिशन का नाम VIRAL(Venus infrared Atmospheric Gases Linker) होगा।


    भारत द्वारा 400 रेंज की ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
    1. हाल ही में भारत द्वारा उड़ीसा के बालासोर से 400 किलोमीटर रेंज की ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
    2. ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक मिसाइल है जिस की गति 2.8 मैक है।
    3. ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है क्रूज मिसाइल एक ऐसी मिसाइल होती है जो अपने टारगेट पर जमीन के समानांतर चलकर प्रहार करती है।
    नोट:- ब्रह्मोस मिसाइल भारत ने रूस के सहयोग से तैयार की है तथा मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम(MTCR) समझौते के तहत 300 किमी की रेंज से अधिक दूरी तक की मिसाइल टेक्नोलॉजी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। वर्ष 2016 में भारत MTCR का 35वां सदस्य बन गया उसके बाद से अब रूस द्वारा भारत को यह तकनीक ट्रांसफर कर सकता है जिसके तहत भारत ने अब ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज का विस्तार किया है। पहले ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर तक ही सीमित थी।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies