• 5.10.20

    5 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                      5 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    शौर्य मिसाइल
    1. हाल ही में शौर्य मिसाइल के नए वर्जन का सफल परीक्षण ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।
    2. शौर्य  सतह से सतह(Surface to Surface) पर मार करने वाली एक बैलेस्टिक मिसाइल है जो परमाणु क्षमता से युक्त है।
    3. यह मारक क्षमता 800 किमी तक है तथा यह अपने अंतिम चरण में हाइपरसोनिक स्पीड हासिल कर लेती है।
    ओसिरिस रैक्स(OSIRIS Rex)
    1. यह नासा का रोबोटिक अंतरिक्ष यान है जो अक्टूबर में बेन्नू(Benny) एस्टेरॉइड(क्षुद्रग्रह) से नमूने इकट्ठे करेगा।
    2. इस अंतरिक्ष यान ने वर्ष 2016 में अपनी यात्रा प्रारंभ की थी।
    3. इस अंतरिक्ष यान द्वारा नमूने संग्रहित करने से एस्टेरॉयड सहित ग्रहों के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

    वेदांतु
    1. वेदांतु एक ऑनलाइन शैक्षणिक प्लेटफार्म है।
    2. हाल ही में आमिर खान को वेदांतु का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।

    रवि संथानम
    1. फोर्ब्स मैगज़ीन के 50 सबसे प्रभावशाली चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की सूची में रवि संथानम को सम्मिलित किया गया है।
    2. रवि संथानम एचडीएफसी बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हैं इन्हें स्थिति में 39 में स्थान पर रखा गया है जो इसमें सम्मिलित एकमात्र भारतीय हैं।
    3. इस सूची में प्रथम स्थान पर वीपी फिल स्किलर(एप्पल) हैं।

    नोट:- फोर्ब्स की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अभिनेत्रियों में प्रथम स्थान पर सोफिया वेरगारा हैं।

    कर्टनी वॉल्श
    1. इन्हें वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है।
    2. वह अपने इस पद पर वर्ष 2022 तक बने रहेंगे।

    एनिगामाचैनिडे
    1. यह बोनी मछली की भारत के पश्चिमी घाट में नई खोजी गई प्रजाति है।
    2. इस खोज में भारत के अतिरिक्त जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    इंडिया टुडे हेल्थगिरी पुरस्कार
    1. केरल राज्य को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    2. केरल को इस पुरस्कार से सम्मानित करने का कारण कोरोनावायरस से बेहतर तरह से निपटना है।


    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies