• 7.10.20

    7 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                    7 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स
                    
    क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
    1. भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया(क्वाड देश) के विदेश मंत्रियों की बैठक जापान के टोक्यो में संपन्न हुई।
    2. इस बैठक में आपसी संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास, सुरक्षा, आतंकवाद, साइबर और समुद्री सुरक्षा, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में खुशहाली जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
    3. इस बैठक को अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में चीन को घेरने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
    4. क्वाड देशों की यह दूसरी बैठक है इस प्रकार की प्रथम बैठक का आयोजन पिछले वर्ष सितंबर में न्यूयॉर्क में किया गया था।
    युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध
    1. यह अभियान दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
    2. दिल्ली में सर्दियों के प्रारंभ में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है जिससे प्रदूषण से निजात पाने के लिए एंटी डस्टिंग प्रोग्राम चलाया  जाएगा।

    परम सीधी-AI
    1. परम सीधी-AI, भारत का कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाला सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर है।
    2. इसका विकास CDAC(सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग) द्वारा किया गया है।
    3. यह सुपर कम्प्यूटर साइबर सुरक्षा, शिक्षा,स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, कृषि और मोटर वाहन आदि क्षेत्रों को गति प्रदान करेगा।

    रसायन क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2020
    1. फ्रांस की इमैनुएल शार्पेंची और अमेरिका की जेनिफर डाउडना को इस वर्ष के रसायन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    2. उन्हें यह पुरस्कार जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिये दिया गया। इन्होंने CRISPR-CAS 9 नामक टूल को विकसित किया जिसे जेनेटिक सीजर्स कहा जाता है।

    नोट:- मैरी क्यूरी एकमात्र महिला हैं जिन्हें भौतिक और रसायन दोनों के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

    न्यू कैलेडोनिया द्वीप
    1.न्यू कैलेडोनिया द्वीप दक्षिणी प्रशांत महासागर में आस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है जो कि फ्रांस का उपनिवेश है।
    2. हाल ही में न्यू केलेडोनिया द्वीप में हुए जनमत संग्रह में यहां के लोगों ने फ्रांस का उपनिवेश बने रहने के पक्ष में मतदान किया। 
    नोट:- न्यू कैलेडोनिया द्वीप अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला एक संपन्न देश है जहां से दुनिया का लगभग 10% निकिल का निर्यात किया जाता है।

    वर्ल्ड हैबिटाट डे 2020
    1. यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है।
    2. इस वर्ष यह दिवस 5 अक्टूबर को मनाया गया।
    3. इस वर्ष इसकी थीम थी- "हाउसिंग फ़ॉर आल: ए बेटर अर्बन फ़्यूचर" थी।
    4. यह दिवस वर्ष 1986 में प्रथम बार मनाया गया था।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies