• 8.10.20

    8 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

                     8 अक्टूबर 2020, करेंट अफेयर्स

    भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा हेतु समझौता
    1. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर को मंजूरी प्रदान की गई।
    2. इससे दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा संबंधी डाटा के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण, साइबर सुरक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास में सहायता मिल सकेगी।

    सितवे बंदरगाह
    1. भारत म्यांमार के रखाइन प्रान्त में स्थित सितवे बंदरगाह का प्रयोग करना मार्च 2021 से प्रारंभ कर देगा।
    2. भारत सितवे बंदरगाह तक कलादान नदी के माध्यम से पहुँचेगा।
    3. सितवे बंदरगाह कलादान नदी के मुहाने पर स्थित है।
    नोट:- भारत द्वारा "कलादान मल्टी मॉडल ट्रांजिट प्रोजेक्ट" का विकास कर रहा है।
    एम.ए.गणपति
    1. इन्हें नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो(BCAS) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
    2. गणपति उत्तराखंड के डर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

    सांभर झील के समीप प्रवासी पक्षियों के लिए अस्थाई आश्रय
    1. हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा सांभर झील के समीप प्रवासी पक्षियों के लिए अस्थाई आश्रयस्थलों की स्थापना करने की घोषणा की गई है।
    2. पिछले वर्ष सितंबर माह में सांभर झील के समीप "एवियन बोटूलिज्म" नामक बीमारी के कारण  लगभग 20,000 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मृत्यु हो गई थी।
    3. "एवियन बोटूलिज्म" एक बैक्टीरिया जनित बीमारी है जिसमें पक्षियों का तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है और वह लकवे का शिकार हो जाते हैं।
    4. इसलिए राजस्थान सरकार ने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थाई आश्रय स्थलों को बनाने का निर्णय लिया है।

    नोट:- सांभर झील(रामसर साइट भी है) जयपुर के समीप स्थित है जो कि भारत की सबसे बड़ी Inland saline water lake है।

    भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2020
    1. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस वर्ष रोजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को प्रदान किया जाएगा।
    2. रोजर पेनरोज ने बताया कि ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है वहीं रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने गैलेक्सी के केंद्र में उपस्थित विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी।

    डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम
    1. यह कार्यक्रम गुजरात सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
    2. इसका उद्देश्य गुजरात की 14000 से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्यम से जोड़ना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को प्रौद्योगिकी रूप से सशक्त किया जा सके।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies