• 8.10.20

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
    1. केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री श्री रामविलास पासवान का बीमारी के कारण 74 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया।
    2. रामविलास पासवान 6 प्रधानमंत्रियों वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की ‘कैबिनेट’ में अपनी जगह बनाने वाले सम्भवतः एकमात्र व्यक्ति थे।
    3. रामविलास पासवान की पहचान एक प्रमुख दलित राजनेता के रूप में रही है।
    4. पासवान का जन्म 1946 में बिहार के खगड़िया जिले में हुआ था।
    5. इन्होंने वर्ष 2000 में लोकजनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी।
    6. इन्होंने निम्नलिखित मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था-
       1989 में- श्रम कल्याण मंत्री,
       1996 में-  रेल मंत्री
       1996- संसदीय मामलों के मंत्री
       1999- संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
       2001- कोयला और खदान मंत्री
       2004- रसायन व उर्वरक, स्टील मंत्री
       2014- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री 
       2019- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री 
    7. वह बिहार के हाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 9 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सांसद रहे।
    8. वह 1969 में अलौली विधानसभा से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
    9. वह राज नारायण, कर्पूरी ठाकुर और सत्येंद्र नारायण सिन्हा जैसे प्रमुख राजनेताओं के अत्यधिक करीबी रहे।
    10. वह राजनीति के पुरोधा थे तथा राजनीतिक हवा का रुख पहचानने में माहिर थे।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies