• 16.1.22

    Top 50 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी (UPTET EVS Question Answer)

     

    Top 50 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी (UPTET EVS Question Answer) 



    प्रश्न1. सिगरेट के धुएं में मुख्य प्रदूषक होते हैं?

    उत्तर- कार्बन मोनोऑक्साइड व बेंजीन

    प्रश्न2. लाइकेन सबसे अच्छी सूचक है?
    उत्तर- वायु प्रदूषण के

    प्रश्न3. नदी में जल प्रदूषण के निर्धारण के लिए घुली हुई मात्रा मापी जाती है?
    उत्तर- ऑक्सीजन की

    प्रश्न4. सुनामी की उत्पत्ति किसके द्वारा होती है?
    उत्तर- समुद्र के भीतर उत्पन्न होने वाले भूकंप से

    प्रश्न5. इकोमार्क उन भारतीय उत्पादकों को दिया जाता है जो?
    उत्तर- पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हो

    प्रश्न6. भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ?
    उत्तर- 1986 में

    प्रश्न7. सौर विकिरण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है?
    उत्तर- जल चक्र में

    प्रश्न8. नागालैंड की पर्वती क्षेत्र क्रमशः बंजर होते जा रहे हैं इसका मुख्य कारण क्या है?
    उत्तर- झूम खेती

    प्रश्न9. जुगाली करने वाले पशुओं से जिस ग्रीनहाउस गैस का निस्तारण होता है वह है?
    उत्तर- मीथेन

    प्रश्न10. हम वायुमंडलीय गैसों से युक्त किस मंडल में रहते हैं?
    उत्तर- क्षोभ मंडल में

    प्रश्न11. किस मंडल में ओजोन का कवच स्थित है?
    उत्तर- समतापमंडल में

    प्रश्न12. हरित डीजल किस यूरो मापक का डीजल है?
    उत्तर- यूरो- 4

    प्रश्न13. विशेष प्रकार के औद्योगिक फिल्टर को क्या कहा जाता है?
    उत्तर- बैग फिल्टर

    प्रश्न14. स्वचालित वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए गाड़ियों में क्या लगा होना चाहिए?
    उत्तर- कैटलिक कन्वर्टर / स्क्रबर

    प्रश्न15. भारत में कार्बन टैक्स कब से लगाया गया?
    उत्तर- 1 जुलाई 2010 से

    प्रश्न16. नगरों के केंद्रीय व्यवसाय क्षेत्र या चौक क्षेत्र में उच्च तापमान को क्या कहा जाता है?
    उत्तर- ऊष्मा द्वीप

    प्रश्न17. प्रदूषण से लाए जाने के कारण कौन सा कर लगाया जाता है?
    उत्तर- पिगोबियन कर 

    प्रश्न18. कैडमियम प्रदूषण से कौन सा रोग होता है?
    उत्तर- इटाई इटाई

    प्रश्न19. भूमिगत जल को दूषित करने वाले अजैविक प्रदूषक है?
    उत्तर- आर्सेनिक

    Advertisement

    प्रश्न20. पारा युक्त जल पीने से मछलियों में कौन सा रोग हो जाता है
    उत्तर- ड्रॉप्सी

    प्रश्न21. औद्योगिक एवं कृषि अपशिष्ट से समुद्री जल में किसकी मात्रा में वृद्धि होती है?
    उत्तर- नाइट्रोजन एवं फास्फोरस

    प्रश्न22. पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2002 में कहां पर किया गया?
    उत्तर-  जोहान्सबर्ग में

    प्रश्न23. भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र में वन क्षेत्र का प्रतिशत है?
    उत्तर- 20.7%

    प्रश्न24. न्यूजीलैंड में पाए जाने वाले उड्डयहीन पक्षी का नाम क्या है?
    उत्तर- कीवी

    प्रश्न25. एगमार्क एक्ट भारत में कब लागू किया गया?
    उत्तर- 1937 में

    प्रश्न26. भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी कौन सा है?
    उत्तर- गंगा की डॉल्फिन

    प्रश्न27. किस देश में उसके भौगोलिक क्षेत्र का उच्चतम प्रतिशत वनाच्छादित है?
    उत्तर- जापान

    प्रश्न28. तोपचांची अभ्यारण कहां स्थित है?
    उत्तर- धनबाद (झारखंड)

    प्रश्न29. लावा लॉन्ग अभ्यारण कहां पर स्थित है?
    उत्तर-  चतरा में(झारखंड)

    प्रश्न30. उदवा पक्षी विहार कहां स्थित है?
    उत्तर- साहेबगंज में (झारखंड)

    प्रश्न31. जल में अप्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा बढ़ने को क्या कहते हैं?
    उत्तर- न्यूट्रोफिकेशन

    प्रश्न32. राजस्थान का वह जिला जो विश्व का अद्वितीय पक्षी अभ्यारण है एवं जल पक्षियों का स्वर्ग है वह कहां पर स्थित है?
    उत्तर- भरतपुर में

    प्रश्न33. महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में पश्चिमी घाट क्या कहलाते हैं?
    उत्तर- सहयाद्रि

    प्रश्न34. बिहार का कौन सा शहर वन्य जीव सेंचुरी और राष्ट्रीय पार्क के लिए प्रसिद्ध है?
    उत्तर- गया

    प्रश्न35. कौन सी नदी झारखंड के खमार पाट से निकलकर हुगली नदी में मिलती है?
    उत्तर- दामोदर नदी

    प्रश्न36. विश्व जल संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर- 22 मार्च को

    प्रश्न37. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान कहां पर स्थित है?
    उत्तर- शहडोल (मध्य प्रदेश)

    प्रश्न38. जंतु एवं वनस्पति पर्यावरण है?
    उत्तर- जैविक पर्यावरण

    प्रश्न39. पृथ्वी वायु एवं जल किसके संगठक हैं?
    उत्तर- अजैविक

    Advertisement

    प्रश्न40. पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं क्या कहलाता है?
    उत्तर- भूमंडल

    प्रश्न41. किशोरों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान का नाम क्या है?
    उत्तर- ईको क्लब

    प्रश्न42. ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2019’की थीम क्या थी?
    उत्तर- बीट एयर पॉल्यूशन वायु प्रदूषण को हराएं

    प्रश्न43. पृथ्वी को क्या कहा जाता है?
    उत्तर- नीला ग्रह/ हरा ग्रह

    प्रश्न44. विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का होस्ट देश कौन था?
    उत्तर- चीन

    प्रश्न45. विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का होस्ट देश था?
    उत्तरभारत

    प्रश्न46. विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम क्या थी?
    उत्तर- बीट प्लास्टिक प्रदूषण

    प्रश्न47. वायु और जल के सबसे खराब रूप की पहचान कहां पर की गई है?
    उत्तर- औद्योगिक क्षेत्रों में

    प्रश्न48. पौधे नाइट्रोजन का उपयोग किस रूप में करते हैं?
    उत्तर- नाइट्रेट के रूप में

    प्रश्न49. फूलों के संवर्धन के विज्ञान को क्या कहा जाता है?
    उत्तर- फ्लोरीकल्चर

    प्रश्न50. हल्दी के पौधों का खाने योग्य हिस्सा क्या कहलाता है?
    उत्तर- प्रकंद

     

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies