• 15.1.22

    UPTET/ SUPER TET EXAM के लिए पर्यावरण अध्ययन के कुछ प्रमुख प्रश्न व उबके उत्तर

    UPTET/ SUPER TET EXAM के लिए पर्यावरण अध्ययन के कुछ प्रमुख प्रश्न व उबके उत्तर 



     Que – “इकोलॉजी” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ? 

    Ans – अर्नेस्ट हैकेल ने


    Que – “इकोसिस्टम” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?

    Ans – ए. जी. टांसले


    Que – “बायोस्फीयर रिजर्व” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?

    Ans – एडवर्ड सुएस ने


    Que – भारत में “प्रोजेक्ट टाइगर” कब शुरू किया गया ?

    Ans – 1973 में


    Que – भारत का राष्ट्रीय जैविक उद्यान कहां स्थित है ?

    Ans – नई दिल्ली में


    Que – भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ? 

    Ans – जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखंड – 1921 )


    Que – राजीव गांधी नेशनल पार्क कहां अवस्थित है ?

    Ans – कर्नाटक में


    Que – नागरहोल राष्ट्रीय पार्क (कर्नाटक) को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

    Ans – राजीव गांधी नेशनल पार्क


    Que – केरल में स्थित पेरियार अभ्यारण किस लिए प्रसिद्ध है ?

    Ans – जंगली हाथियों के लिए


    Que – यूनेस्को द्वारा मैन एंड बायोस्फियर प्रोग्राम (MAB) क्या है एवं इसकी शुरुआत कब हुई ?

    Ans – यूनेस्को का मैन एंड बायोस्फियर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों एवं उनके पर्यावरण के मध्य संबंधों में सुधार है , इसकी शुरुआत 1971 में हुई !


    Que – “ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क” जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है कहां स्थित है ?

    Ans – हिमाचल प्रदेश में


    Que – भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है ? 

    Ans – लोकटक झील भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है , जो कि मणिपुर में स्थित है


    Que – नंदा देवी जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

    Ans – उत्तराखंड


    Que – “शीत मरुस्थल(Cold Desert)” जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

    Ans – हिमाचल प्रदेश


    Que – भारत में हाथी परियोजना कब शुरू की गई ?

    Ans – 1992 में


    Que – जंगली गधों का अभयारण्य भारत में कहां स्थित है ?

    Ans – जंगली गधों का अभ्यारण गुजरात राज्य के कच्छ के रण में स्थित है , लगभग 5000 वर्ग किलोमीटर में फैला यह भारत का सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण है ! जिसकी स्थापना 1972 में की गई थी !


    Que – एक सींग वाला गेंडा भारत के किन राज्यों में पाया जाता है ? 

    Ans – पश्चिम बंगाल एवं असम


    Que – गिर के शेरों को रखे जाने हेतु किस राष्ट्रीय पार्क / अभ्यारण का चयन किया गया है ?

    Ans – श्योपुर (मध्य प्रदेश)

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies