भारतीय संविधान एवं राज्यव्यवस्था के 25 मुख्य प्रश्न, अभी देखें

 

ऐसे में मेरे द्वारा इस लेख के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके भारतीय राज्यव्यवस्था (Indian Polity) के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। अतः इन प्रश्नों के अध्ययन से आपकी तैयारी मजबूत होगी और आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।


 भारतीय राज्यव्यवस्था 

प्रश्न. समानता का अधिकार-
  1. राज्य द्वारा महिलाओं, बच्चों तथा पिछड़ी जातियों के लिए विशेष प्रावधान किए जाने पर प्रतिबन्ध लगाता है।
  2. राज्य को निवास स्थान के आधार पर भेदभाव करने की अनुमति देता है।
  3. राज्य को महिलाओं, बच्चों तथा पिछड़ी जातियों के लिए विशेष प्रबन्ध करने की अनुमति देता है।
  4. राज्य के सभी उत्पादन तथा वितरण के साधनों का राष्ट्रीयकरण करने की अनुमति देता है।
उत्तर: 3


प्रश्न. स्वतंत्रता के अधिकार को किस आधार पर सीमित किया जा सकता है?
  1. राज्य की सुरक्षा के हित में।
  2. दूसरे देशों के साथ मित्रतापूर्ण सम्बन्धों के लिए।
  3.  सार्वजनिक व्यवस्था के लिए।
  4. उपरोक्त सभी के आधार पर।
उत्तर: 4

प्रश्न. संविधान के अनुच्छेद 19 में दी गई स्वतंत्रता में से कौनसी स्वतंत्रता को समाप्त कर दिया गया है?

  1. बिना शस्त्रों के शान्तिपूर्ण ढंग से एकत्रित होने की स्वतंत्रता ।
  2. सम्पत्ति प्राप्त करने, उसे रखने तथा उसे बेचने अथवा दूसरों को देने की स्वतंत्रता
  3. देश के किसी भी भाग में निवास करने तथा बसने की स्वतंत्रता।
  4. कोई वित्ति, आजीविका, व्यापार या कारोबार करने की स्वतंत्रता।
उत्तर: 2

प्रश्न. शोषण के विरुद्ध अधिकार के अन्तर्गत

  1. मनुष्यों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।
  2. बेगार (बिना मजदूरी के काम लेने) पर प्रतिबन्ध है।
  3. 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के कारखानों, खदानों इत्यादि में काम करने पर प्रतिबन्ध है।
  4. उपरोक्त सभी पर प्रतिबन्ध है।
उत्तर: 4

प्रश्न. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों को

  1. राष्ट्रीय संकट के समय राष्ट्रपति द्वारा स्थागित किया जा सकता है
  2. सभी प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों में राष्ट्रपति द्वारा स्थागित किया जा सकता है
  3. राष्ट्रपति कभी भी सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व अनुमति से स्थागित कर सकता है
  4. किन्ही परिस्थितियों में भी स्थागित नहीं किया जा सकता।
उत्तर: 1

प्रश्न. नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर न्यायसंगत प्रतिबन्ध लगाने का अधिकार किसे प्राप्त है?

  1. सर्वोच्च न्यायालय को
  2. संसद को
  3. राष्ट्रपति को
  4. उपरोक्त में से को भी नहीं।
उत्तर: 2

प्रश्न. यह निर्णय करने का अधिकार किसे है कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर लगाए गए प्रतिबन्ध उचित है अथवा नहीं।

  1. संसद को
  2. राष्ट्रपति को
  3. न्यायालयों को
  4. उपरोक्त में से किसी की भी नहीं
उत्तर: 3

प्रश्न. संविधान द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में से कौनसा मौलिक अधिकार गैर-नागरिकों को उपलब्ध है?

  1. भाषण देने, एकत्रित होने तथा समुदाय बनाने की स्वतंत्रता
  2. देश के किसी भी भाग में घूमने रहने तथा बसने को स्वतंत्रता
  3. सम्पत्ति अर्जित करने तथा कोई भी व्यापार, आजीविका अथवा कारोबार करने की स्वतंत्रता
  4. संवैधानिक संरक्षण की स्वतंत्रता
उत्तर: 4

प्रश्न. भारत के मौलिक अधिकारों के निम्नलिखित विशिष्ट लक्षणों में से कौनसा गलत है?

  1. साधारण कानून द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों की तुलना में भारतीय संविधान द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकार अति पवित्र हैं।
  2. मौलिक अधिकारों पर युक्तियुक्त प्रतिबन्ध लगाए जा सकते हैं के
  3. मौलिक अधिकार न्यायसंगत हैं तथा उन्हें सर्वोच्च न्यायालय माध्यम से लागू कराया जा सकता है
  4. उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर: 4

प्रश्न. भारत में सिक्खों को कृपाण पहनने की अनुमति है। उन्हें ऐसा करने की अनुमति किस मौलिक अधिकार के अंतर्गत दी गई है?

  1. स्वतंत्रता के अधिकार
  2. जीवन तथा स्वतंत्रता के अधिकार
  3. धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार
  4. उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
उत्तर: 3

प्रश्न. इस समय सम्पत्ति का अधिकार एक-

  1. कानूनी अधिकार मात्र है
  2. मानवीय अधिकार है।
  3. मौलिक अधिकार है
  4. प्राकृतिक अधिकार है
उत्तर: 1

प्रश्न. भारतीय संविधान के अन्तर्गत मौलिक अधिकारों को लागू कराने का उत्तरदायित्व

  1. उच्च न्यायालयों का हैं
  2. सभी न्यायालयों का हैं
  3. सर्वोच्च न्यायालय का है
  4. (A) तथा (B) दोनों का है
उत्तर: 4

प्रश्न. मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए किसी भी नागरिक को सीधे सर्वोच्च न्यायालय में जाने का अधिकार है। यह अधिकार उसे

  1. अनुच्छेद 19 द्वारा दिया गया है।
  2. अनुच्छेद 32 द्वारा दिया गया है।
  3. अनुच्छेद 34 द्वारा दिया गया है।
  4. उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
उत्तर: 2

प्रश्न. नागरिकों के मौलिक अधिकारों को-

  1. संसद दो-तिहाई बहुमत से स्थागित कर सकती है
  2.  राष्ट्रपति राष्ट्रीय संकट के समय स्थागित कर सकता है।
  3. सर्वोच्च न्यायालय स्थागित कर सकता है
  4. उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर: 2

प्रश्न. मौलिक अधिकारों को लागू करने के लिए न्यायपालिकाएं

  1. डिक्री जारी कर सकती हैं।
  2. अध्यादेश जारी कर सकती हैं।
  3. लेख जारी कर सकती हैं।
  4. सूचनापत्र जारी कर सकती हैं।
उत्तर: 3

प्रश्न. किसके कार्यकाल में सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाया गया।

  1. इन्दिरा गांधी
  2. चरणसिंह
  3. राजीव गांधी
  4. मोराजी देसाई
उत्तर: 4

प्रश्न. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है?

  1. संसद
  2. राष्ट्रपति
  3. सर्वोच्च न्यायालय
  4. सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय
उत्तर: 4

प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा भारतरत्न, पद्मश्री इत्यादि अलंकृत उपाधियों की स्थापना की गई है?

  1. अनुच्छेद 14
  2. अनुच्छेद 26
  3. अनुच्छेद 31
  4. उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
उत्तर: 4

प्रश्न. भारत का संविधान-

  1. केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों को मान्यता देता है।
  2. धार्मिक भाषायी अल्पसंख्यकों को मान्यता देता है।
  3. धार्मिक तथा भाषायी अल्पसंख्यकों को मान्यता देता है।
  4. धार्मिक, भाषायी तथा जातीय अल्पसंख्यकों को मान्यता प्रदान करता है ।
उत्तर: 3

प्रश्न. निम्न में से कौनसा मौलिक अधिकार आपातकालीन स्थिति में भी स्थापित नहीं किया जा सकता?

  1. समानता का अधिकार
  2. भाषण तथा अभिव्यक्ति का अधिकार
  3. संवैधानिक संरक्षण का अधिकार
  4. जीवन का अधिकार।
उत्तर: 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौनसा मौलिक अधिकार संविधान द्वारा दी गई मौलिक अधिकारों की सूची में नहीं परन्तु सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मौलिक अधिकार माना जाता है?

  1. गोपनियता का अधिकार (Right to Privacy)
  2. समानता का अधिकार
  3. न्यायिक संरक्षण का अधिकार।
  4. सूचना का अधिकार
उत्तर: 4

प्रश्न. मौलिक अधिकारों से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार करें

  1. मौलिक अधिकारों को न्यायिक संरक्षण प्राप्त है।
  2. मौलिक अधिकारों को केवल संविधान में दी गई रीति के अनुसार स्थागिति किया जा सकता है।
  3. मौलिक अधिकार केवल राज्य के विरुद्ध लागू कराए जा सकते हैं।
  4. मौलिक अधिकारों को संशोधित नहीं किया जा सकता।
उपरोक्त कथनों में से कौन से सही है

  1. 1 तथा 4
  2. 1, 2 तथा 3
  3. 1, 3 तथा 4
  4. 2 तथा 3
उत्तर: 2

प्रश्न. संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने किस अनुच्छेद को ‘संविधान का हृदय एवं आत्मा’ कहा है?

  1. अनुच्छेद 13
  2. अनुच्छेद 21
  3. अनुच्छेद 32
  4. अनुच्छेद 51
उत्तर: 3

प्रश्न. भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से असत्य कथन है

  1. राष्ट्रपति किसी भी संघीय कार्य को किसी राज्य कर्मचारी को सौंप सकता है (अनुच्छेद 258)
  2. समानता का अधिकार अनुच्छेद 14-18 में है।
  3. स्वतंत्रता का अधिकार अनुच्छेद 19-23 में है
  4. अनुच्छेद 32 का सम्बन्ध संवैधानिक उपचारों से है।
उत्तर: 3

प्रश्न. अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा का अधिकार से सम्बन्धित अनुच्छेद है।

  1. 19A
  2. 20A
  3. 22A
  4. 21A
उत्तर: 4

 

Post a Comment

Previous Post Next Post