• 28.10.22

    CTET Hindi Pedagogy: हिंदी भाषा शिक्षण के इन चुनिंदा सवालों से करें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की बेहतर तैयारी


    सीटेट परीक्षा में उत्तम अंक पाने के लिए, पढ़िए हिंदी भाषा शिक्षण के यह सवाल—CTET Exam 2022 Hindi Pedagogy Important Question And Answer


    Q.1 आकलन की प्रक्रिया में केवल बच्चे की क्षमता का आकलन नहीं होता है बल्कि शिक्षक की शिक्षा प्रक्रिया का भी आकलन होता है यह विचार

    a. पूर्णत: सही है

    b. अंशत: गलत है।

    c. पूर्णतः गलत है

    d. निराधार है।

    Ans- a



    Q.2 इनमें से कौन-सा भाषा-आकलन में सबसे कम प्रभावी तरीका है?

    a. कहानी कहना

    b. कहानी लिखना

    c. घटना वर्णन

    d. श्रुतलेख

    Ans- d

    Q.3 रीमा ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली रितिका की भाषा क्षमता, भाषा-निष्पादन संबंधी क्रमिक प्रगति का ब्यौरा उसके अभिभावकों को दिया।

    रीमा ने………….. के आधार पर यह जानकारी दी।

    a. अवलोकन
    b. पोर्टफोलियो

    c. जांच सूची

    d. लिखित परीक्षा

    Ans- b

    Q.4 प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा का आकलन करने का उद्देश्य है।

    a. उसकी पठन क्षमता का आकलन

    b. उसकी भाषा प्रयोग की क्षमता का आकलन

    c. उसकी लेखन क्षमता का आकलन

    d. उसकी बोलने की कुशलता का आकलन

    Ans- b 

    Q.5 ‘भाषा अर्जन क्षमता’ किसके साथ संबंधित है?

    a. जीन पियाजे

    b. चॉमस्की

    c. बीएफ स्किनर

    d. ब्रूनर

    Ans- b 

    Q.6 प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सीखने में सबसे कम महत्वपूर्ण है।

    a. अनुमान लगाना

    b. संदर्भानुसार अर्थ

    c. अक्षरों की पहचान

    d. पढ़ने का उद्देश्य

    Ans- c

    Q.7 पहली कक्षा में ……….. भी लिखना के अंतर्गत आता है।

    a. वाक्य लिखना

    b. शब्द लिखना

    c. अक्षर बनाना

    d. चित्र बनाना

    Ans- d 

    Q.8 प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने में भाषा संबंधी कौन-सा संसाधन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

    a. कंप्यूटर

    b. बाल साहित्य

    c. समाचार पत्र
    d. टेलीविजन

    Ans- b 

    Q.9 हिंदी भाषा के मौखिक व्यवहार में, शब्दों के शुद्ध उच्चारण निर्भर करते हैं

    a. बोलने में बल पर

    b. बोलने के सुर पर

    c. बोलने के अनुमान पर

    d. इन सभी पर

    Ans- d

    Q.10 “भाषा शिक्षण का कार्य है- भाषा विषयक जटिल आदतों का निर्माण करना।” यह कथन किसका है?

    a. किलपैट्रिक

    b. एम. एस. कीन्स

    c. गुरी

    d. रॉबर्ट लाडो

    Ans- d 

    Q.11 बच्चे अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हुए हिंदी भाषा की कक्षा में अपनी बात कहते हैं, यह बात………. है।

    a. स्वाभाविक

    b. निंदनीय

    c. विचारणीय

    d. अनुचित

    Ans- a 

    Q.12 भाषा प्रयोग की कुशलता संभव है।

    a. भाषा की पाठ्य पुस्तक पढ़ने से

    b. अधिक से अधिक भाषा प्रयोग से

    c. केवल भाषा सुनने से

    d. केवल साहित्य पढ़ने से

    Ans- b 

    Q. 13 बहुभाषिकता हमारी पहचान भी है और हमारी………व………. का अभिन्न अंग भी ।

    a. सभ्यता, संस्कृति

    b. सभ्यता, साहित्य

    c. संस्कृति, साहित्य

    d. संस्कृति, चुनौतियां

    Ans- a 

    Q.14 विद्यालय में भाषा शिक्षण के लिए कोई कार्यक्रम शुरू करते समय सबसे महत्वपूर्ण है।

    a. बच्चे की लिखित क्षमता को पहचानना

    b. बच्चे की सहज भाषीय क्षमता को पहचानना

    c. बच्चे की सहज मौखिक अभिव्यक्ति को पहचानना

    d. बच्चे की पठन क्षमता को पहचानना

    Ans- b 


    Q.15 संरचनात्मक पद्धति में कौन से कार्य को भाषा शिक्षण का आधार बनाया जाना चाहिए?

    a. मौखिक

    b. लिखित

    c. प्रयोगात्मक

    d. रचनात्मक

    Ans- a

    Q.16 बच्चों के लिखित कार्य के आकलन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

    a. वर्तनी

    b. वाक्य विन्यास

    c. तत्सम शब्दों का प्रयोग

    d. अभिव्यक्ति विचार

    Ans- d

    Q. 17 भाषा शिक्षण के दौरान अध्यापक द्वारा कक्षा में किए गए वैयक्तिक वाचन को कहते हैं।

    a. सामूहिक वाचन

    b. आदर्श वाचन

    c. अनुकरण वाचन

    d. सस्वर वाचन

    Ans- b

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies