📌 08 अप्रैल 2026 – करंट अफेयर्स (Current Affairs)
1. RBI का अनुमान (FY 2026 GDP Growth):
आरबीआई के अनुसार नई जीडीपी श्रृंखला के तहत वित्त वर्ष 2026 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.6% रहने का अनुमान है।
2. PFBR की पहली क्रिटिकलिटी:
भारत के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने कलपक्कम, तमिलनाडु में पहली क्रिटिकलिटी हासिल की।
3. पोषण पखवाड़ा 2026:
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस वर्ष 8वां पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
4. गोल्ड मेडल विजेता:
पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
5. Intel में नई नियुक्ति:
इंटेल ने संतोष विश्वनाथन को एशिया पैसिफिक एवं जापान (APJ) क्षेत्र का उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
Tags:
Current Affairs