✅CDP Previous Year Questions: सीडीपी (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) के पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न

✅CDP Previous Year Questions


1. दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नक़ल क्या कहलाता है ? 

Ans ➺ अनुकरण 


2. सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ? 

Ans ➺ थार्नडाइक  


3. किस जानवर पर सम्बध्द प्रतिक्रिया सिद्धांत में पावलॉव ने प्रयोग किया था ? 

Ans ➺ कुत्ता पर 


4. क्लासिकल स्थिति का प्रतिपादक कौन था ? 

Ans ➺ पावलॉव 


5. सीखने का ‘क्लासिकल कण्डीशनिंग’ सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ? 

Ans ➺ पावलॉव 


6. क्रियाप्रसूत अनुकूलन सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ? 

Ans ➺ स्किनर 


7. क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ?

Ans ➺ स्किनर ने 


8. अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था ? 

Ans ➺ स्किनर 


9. ‘सीखने के अंतः दृष्टि सिद्धांत’ को किसने बढ़ावा दिया ?  

Ans ➺ ' गेस्टाल्ट ' सिद्धांतवादी 


10. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धांत का प्रतिपादक कौन है ? 

Ans ➺ कोहलर 


11. कोहलर किससे सम्बंधित हैं ? 

Ans ➺ अधिगम का सिद्धांत से


12. प्रचलित योजनाओं में नई जानकारी जोड़ने को किस नाम से जाना जाता है ? 

Ans ➺ आत्मसात्करण 


13. वाइगोत्स्की के अनुसार, बच्चे क्या सीखते हैं ? 

Ans ➺ वयस्कों और समवयस्कों के साथ परस्पर क्रिया से 


14. लेव वाइगोत्स्की के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का मूल कारण क्या है ? 

Ans ➺ सामाजिक अन्योन्यक्रिया 


15. वाइगोत्स्की के सिद्धान्त में, विकास के कौन - से पहलू की उपेक्षा होती है ? 

Ans ➺ जैविक 


16. कौन-सी विशेषता प्रतिभावान शिक्षार्थी की है ?

Ans ➺ यदि कक्षा की गतिविधियाँ अधिक चुनौतीपूर्ण नहीं होती हैं, तो वह कम प्रेरित अनुभव करता है और ऊब जाता है।  


17. क्या वह जो लम्बे निबन्धों को बहुत जल्दी रटने की क्षमता रखता है, बुद्धिमान बच्चे का लक्षण है ?

Ans ➺ नहीं


18. प्रतिभाशाली विद्यार्थी कैसे होते हैं ?

Ans ➺ शिक्षकों से स्वतंत्र होते हैं।  


19. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 41 & 46 किसके कल्याण से सम्बन्धित हैं ?

Ans ➺ विकलांग व्यक्तियों से 


20. बुद्धि के द्विकारक सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?

Ans ➺ स्पीयरमैन

Post a Comment

Previous Post Next Post