• 25.5.20

    भारत को जानो कर्यक्रम-

    भारत को जानो कार्यक्रम-
    यह भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की एक विशेष योजना है जिसके अंतर्गत भारतीय मूल के युवाओं को, जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है ,उनकी भारतीय जड़ो से जोड़ने एवं भारत के बारे में समझ विकसित करने तथा सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जाता है।इस योजना की शुरुआत 8 जनवरी 2014 को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर की गई।
    इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-
    1. भारतीय मूल के युवाओं एवं छात्रों को भारतीय समाज ,विज्ञान ,राजनीति, खेल ,ग्रामीण क्षेत्र, नगरीय क्षेत्र ,उद्योग व्यवसाय आदि से परिचित कराना।
    2. युवाओं द्वारा भारत के ऐतिहासिक  ,सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थानों की यात्रा करना।
    3. भारतीय ग्रामीण क्षेत्रों  की यात्रा करना ताकि उनमें ग्रामीण भारत की एक समझ विकसित हो सके।
    4.उद्योग जगत की समझ विकसित करना।
    5. भारतीय संस्कृति एवं कला से परिचित कराना।
    6.  भारतीय विश्वविद्यालयों एवं  प्रतिष्ठित संस्थानों के  छात्रों से संवाद स्थापित करना।
    7.इसमें  गिरमिटिया देशोंं के भारतीय मूल के लोगोंं को वरीयता दी गयी है।
    8. भारतीय राजनेताओं से संवाद स्थापित करना।
     कौन है गिरमिटिया -
    ये उन भारतीयों के वंशज हैं जिन्हें  दक्षिण अफ्रीका  पूर्वी अफ्रीका ,मलय  प्रायद्वीप ,कैरेबियन देशों ,दक्षिणी अमेरिका ,फिजी,मॉरीशस आदि देशों के बागानों में कार्य करने के लिए  करारवद्ध तरीके से ले जाया गया था।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies