• 29.5.20

    प्रोजेक्ट टाइगर

    प्रोजेक्ट टाइगर-
    बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है परन्तु इनकी संख्या दिन पर दिन घटती जा रही थी इसलिए बाघों के सरंक्षण के लिये 7 अप्रैल 1973 को उत्तराखंड के जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान से बाघ परियोजना की शुरुआत की गई। भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत टाइगर रिजर्वो की स्थापना की जाती है। भारत में टाइगर रिजर्वो की संख्या 50 है जो भारत के 18 राज्यों में फैले हुए हैं।
    प्रोजेक्ट टाइगर के उद्देश्य-
    1. देश में बाघों की संख्या को बढ़ाना।
    2. बाघों के अवैध शिकार पर रोक लगाना।
    3. प्राकृतिक आवासों के विखंडन को रोकना।
    4. टाइगर रिजर्व के आसपास निवास करने वाले समुदायों एवं जनजातियों के अधिकारों की रक्षा एवं प्रशिक्षण।
    टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण के लिए कोर- बफर जोन रणनीति का पालन किया जाता है-
    कोर एरिया- यह टाइगर रिजर्व के केंद्रीय भाग में स्थित होता हैै जहां पर बाघों की अधिकतम संख्या होती है इस क्षेत्र में संरक्षण और प्रशिक्षण एवं अनुसंधान का कार्य किया जाता है।
    बफर जोन- ये कोर क्षेत्र के चारों तरफ फैला होता है यहां पर संरक्षण के साथ-साथ अन्य गतिविधियो की अनुमति होती है जैसे कुछ वनोत्पाद एवं पर्यटन आदि।
    भारत में इस समय टाइगर रिजर्वो की संख्या 50 है तथा कुल बाघों की संख्या 2967 है।
    राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण-
    इसका गठन वर्ष 2006 में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत किया गया था यह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत गठित एक सांविधिक निकाय है। इसका मुख्य कार्य बाघों के संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रयासों को गति प्रदान करना है।
    टाइगर रिजर्वो की सूची-
    मध्यप्रदेश -  बांधवगढ़ ,कान्हा,पन्ना ,पेंच,संजय-दुबरी और सतपुड़ा।
     मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट भी कहा जाता है
    कर्नाटक-बांदीपुर ,नागरहोल,भद्रा , डाडेली अंशी ,बिलिगिरी रंगनाथ मंदिर।
    राजस्थान-रणथंभोर,सरिस्का और मुकुन्दरा हिल्स।छत्तीसगढ़-इंद्रावती ,अचानकमार और उदंती-सीतानंदी 
    असम-काजीरंगा,मानस,नामेरी और ओरेंग
    अरुणाचल प्रदेश-नामदफा ,पाक्के और कमलांग
    तमिलनाडु-कालकंड-मुंडूथुरेई ,अन्नामलाई ,मुदुमलाई और सत्यमंगलम।
    आंध्रप्रदेश-नागार्जुन,श्री सेलम।
    बिहार-वाल्मीकि।
    झारखण्ड-पलामू।
    केरल-पेरियार ,पाराम्बिकुलम।
    महाराष्ट्र-मेलघाट ,ताडोबा-अंधेरी ,सहयाद्रि,नवेगांव नागजीरा,बोर।
    मिजोरम- दंफ़ा
    उत्तरप्रदेश-दुधवा,अमनगढ़ ,पीलीभीत।
    उत्तराखंड-जिम कार्बेट ,राजाजी टाइगर रिज़र्व।
    पश्चिम बंगाल-बुक्सा,सुंदरवन।
    तेलंगाना-कवाल,अमरबाद।
    ओडिशा-सिमलीपाल,सतकोसिया।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies