• 28.5.20

    विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखाएं

     विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखाएं-
     किसी विषय के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहा जाता है, भौतिक ,रासायनिक तथा जीव विज्ञान इसकी महत्वपूर्ण शाखाएं हैं।जिनके अंतर्गत विज्ञान की कई अन्य उपशाखाएं आती है।
    वैसे तो इन विभिन्न शाखाओं का क्षेत्र बहुत व्यापक है परंतु प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ चयनित शाखाएं एवं उनके अध्ययन विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते रहे हैं यह महत्वपूर्ण शाखाएं इस प्रकार हैं-
    1.आर्बोरीकल्चर- पेड़-पौधों एवं झाड़ियों आदि के उत्पादन ,प्रबंधन एवं अध्ययन  इसके अंतर्गत किया जाता है।
    2. एपिकल्चर -इसके अंतर्गत मधुमक्खी पालन का प्रबंधन एवं अध्ययन किया जाता है।
    3. सेरीकल्चर- इसके अंतर्गत रेशम कीट पालन का अध्ययन किया जाता है।
    4. पीसीकल्चर- इसके अंतर्गत मछली पालन का अध्ययन किया जाता है।
    5. ओलिवोकल्चर -इसके अंतर्गत जैतून की कृषि का अध्ययन किया जाता है।
    6. फ्लोरीकल्चर- इसके अंतर्गत फूलों के उत्पादन का अध्ययन किया जाता है।
    7. सिल्वीकल्चर- इसके अंतर्गत काष्ठी पौधों का अध्ययन किया जाता है।
    8. माइकोलॉजी -इसके अंतर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है।
    9. पोमोलॉजी- इसके अंतर्गत फलों का अध्ययन किया जाता है।
    10. मैरीकल्चर- इसके अंतर्गत समुद्री जीवो का अध्ययन किया जाता है।
    11. विटीकल्चर- इसके अंतर्गत अंगूर की खेती का अध्ययन किया जाता है।
    12. एंटोंमोलॉजी- इसके अंतर्गत कीट पतंगों का अध्ययन किया जाता है।
    13. आर्निथोलॉजी-जिस के अंतर्गत पक्षियों का अध्ययन किया जाता है।
    14. ऑफियोलॉजी-ये सर्पों के अध्ययन से संबंधित है।
    15.सारोलॉज़ी- यह छिपकलियों के अध्ययन से संबंधित है।
    16. इकोलॉजी- इसके अंतर्गत पर्यावरण एवं जीवो के बीच पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है।
    17.न्यूमिसमैटिक्स-इसके अंतर्गत पुराने सिक्कों का अध्ययन किया जाता है।
    18. पैडोलॉजी- मृदा के अध्ययन से संबंधित है।
    19. हेलियोलोजी- सूर्य का अध्ययन से संबंधित है।
    20. जेरेंंटोलॉज़ी -बुुढ़ापे का अध्ययन
    21.सिस्मोलॉज़ी- भूकंप का अध्ययन
    22. लैक्सिकोग्राफी- यह शब्दकोश के संकलन से संबंधित है।
    23. फिलोलॉजी- यह भाषा केेे अध्ययन से संबंधित है।

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies